फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramlila of Ramnagar started with Ganesh worship

Varanasi: गणेश पूजन के साथ हुआ रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला का श्रीगणेश, दो साल बाद होने जा रहा आयोजन

Sun, 17 Jul 2022 12:00 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 17 Jul 2022 12:00 PM IST
सार

दो साल बाद इस बार रामलीला होने जा रही है। शनिवार को चौक स्थित रामलीला पक्की पर प्रथम गणेश पूजन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विघ्नहर्ता गणेश जी और हनुमान जी के मुखौटे की पूजा अर्चना की गई।

विज्ञापन
Ramlila of Ramnagar started with Ganesh worship
रामनगर की रामलीला (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रामनगर की विश्व प्रसिद्ध श्रीरामलीला का औपचारिक श्रीगणेश शनिवार को प्रथम गणेश पूजन के साथ हो गया। इसी के साथ मुख्य पांच स्वरूपों का लगभग पौने दो महीने चलने वाला प्रशिक्षण भी शुरू हो गया। श्रावण मास की प्रथम चतुर्थी पर शनिवार को चौक स्थित रामलीला पक्की पर प्रथम गणेश पूजन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


सर्वप्रथम विघ्नहर्ता गणेश जी और हनुमान जी के मुखौटे की पूजा अर्चना की गई। इसके अलावा रामलीला के संवाद पोथी की पूजा की गई। रामलीला में काम आने वाले औजारों ब्रश आदि की भी पूजा की गई। जजमान के रूप में पूजा पर बैठे रामलीला ट्रस्ट के मंत्री डॉ. जय प्रकाश पाठक ने रामलीला के निर्विघ्न समापन का संकल्प लिया।
विज्ञापन


मुख्य स्वरूपों ने सांकेतिक रूप से रामलीला के संवादों का उच्चारण किया। इसके बाद मुख्य स्वरूपों को टीका लगाने के बाद माला पहना कर दक्षिणा प्रदान की गई। रामनारायण पांडेय, योगेंद्र चंद्र पाठक, शांत नारायण पांडेय, हृदय नारायण पांडेय के दल ने पूजा संपन्न कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल बाद इस बार रामलीला होने जा रही है। प्रथम गणेश पूजन को लेकर शनिवार को रामलीला प्रेमियों में उत्साह का माहौल था। रामलीला व्यास रघुनाथ दत्त, पंडित संपत राम भी मौके पर उपस्थित थे। आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ प्रथम गणेश पूजन का समापन हुआ।

प्रथम गणेश पूजन के साथ ही रामलीला में श्रीराम, जानकी, भरत, लक्ष्मण, और शत्रुघ्न की भूमिका निभाने वाले बालकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। आज से ये बालक रामलीला की समाप्ति तक रामलीला व्यास के सानिध्य में रह कर संवाद कंठस्थ करने के साथ भाव संप्रेषण की शिक्षा ग्रहण करेंगे। इस दौरान वे अपने घर नहीं जाएंगे बल्कि बलुआ घाट धर्मशाला में ही प्रवास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed