{"_id":"68c8fff159442478cd0cb242","slug":"ramlila-of-ramnagar-rama-laxman-and-sita-went-to-forest-wearing-raincoats-in-varanasi-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर की रामलीला: रेनकोट पहनकर राम- लक्ष्मण और सीता चले वन, लीला देखने के लिए छाता लगाकर बैठे रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर की रामलीला: रेनकोट पहनकर राम- लक्ष्मण और सीता चले वन, लीला देखने के लिए छाता लगाकर बैठे रहे श्रद्धालु
Tue, 16 Sep 2025 11:43 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:43 AM IST
सार
Ramnagar Ramlila 2025: रामनगर की रामलीला के 10वें दिन श्रीराम वन चले तो अयोध्या नगरी साथ चल पड़ी। वहीं लीला देखने के लिए श्रद्धालु बरसात के बाद भी डटे रहे।
विज्ञापन
रेनकोट पहनकर राम- लक्ष्मण और सीता चले वन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राम चलत अति भयउ बिषादू। सुनि न जाइ पुर आरत नादू॥ कुसगुन लंक अवध अति सोकू। हरष बिषाद बिबस सुरलोकू...।। यानी श्री रामजी के चलते ही बड़ा भारी विषाद हो गया। नगर का आर्तनाद (हाहाकर) सुना नहीं जाता। लंका में बुरे शकुन होने लगे, अयोध्या में अत्यंत शोक छा गया और देवलोक में सब हर्ष और विषाद दोनों के वश में गए। रामनगर की रामलीला में सोमवार को हुई बारिश के बाद भी श्रद्धालु लीला देखने के लिए छाता लगाकर डटे रहे।
विज्ञापन
रामलीला के दसवें दिन श्रीराम वन गमन लीला के भावुक प्रसंगों का मंचन हुआ। श्रीराम के वन जाने की बात सुनकर सीता भी उनके साथ वन चलने का आग्रह करती हैं। श्रीराम तरह-तरह से समझाते हुए कहते हैं कि अयोध्या में रहकर सास ससुर की सेवा करो इसी में तुम्हारी और अयोध्या की भलाई है। लेकिन, सीता का यह जवाब उन्हें निरुत्तर कर देता है कि जब आप वन में हो तो मैं यहां महल का सुख कैसे भोगूंगी। लक्ष्मण भी साथ वन जाने को कहते हैं। राम गुरु वशिष्ठ को अयोध्या की देखरेख करने को कह सीता और लक्ष्मण के साथ वन के लिए चल देते हैं।
विज्ञापन
रास्ते में निषाद राज समाचार पाकर कंद मूल फल लेकर राम के दर्शन के लिए दौड़ पड़ते हैं। राम से मिलने के बाद वे उन्हें अपने गांव ले जाना चाहते हैं। लेकिन राम वन में ही रहने को कहते हैं। निषादराज सभी को भोजन कराते हैं। भोजन के बाद राम सीता भूमि पर शयन करते हैं। यह देख निषादराज रोने लगे तो लक्ष्मण ने उन्हें अपना उपदेश सुनाकर उनको मोह छोड़कर सीताराम के चरण कमल में अनुराग करने को कहते हैं। यहीं पर भगवान की आरती के बाद लीला को विश्राम दिया गया।
विज्ञापन
