फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rameshwar-village-of-pindra-tehsil-selected-among-the-best-35-tourist-villages-of-the-country-rameshwar-villag

यूपी ग्रामीण पर्यटन: वाराणसी का रामेश्वर गांव देश के सर्वश्रेष्ठ 35 पर्यटन गांवों में चयनित, ये है खास बात

Sat, 07 Oct 2023 10:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 07 Oct 2023 10:18 AM IST
सार

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यहां पंचकोशी परिक्रमा पथ का तीसरा पड़ाव रामेश्वर भी है। इसलिए यहां हर साल लाखों श्रद्धालु और विदेशी पर्यटक भी आते हैं।

विज्ञापन
rameshwar-village-of-pindra-tehsil-selected-among-the-best-35-tourist-villages-of-the-country-rameshwar-villag
रामेश्वर गांव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घरेलू पर्यटन के मामले देश में पहले स्थान पर स्थापित उत्तर प्रदेश ग्रामीण पर्यटन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल में वाराणसी के राजातालाब तहसील में सेवापुरी ब्लॉक के रामेश्वर गांव का चयन देश के सर्वश्रेष्ठ 35 पर्यटन गांवों में हुआ है। यहां के ज्यादातर किसान आर्गेनिक खेती और बड़ी संख्या में गो-पालन करते हैं। तकरीबन 1800 लीटर दूध प्रतिदिन यहां से बाजार में जाता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- जितिया व्रत: गंगा तट से लेकर कुंडों पर उमड़ी भीड़, 80 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंची मां लक्ष्मी के दरबार
विज्ञापन


पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यहां पंचकोशी परिक्रमा पथ का तीसरा पड़ाव रामेश्वर भी है। इसलिए यहां हर साल लाखों श्रद्धालु और विदेशी पर्यटक भी आते हैं। प्रदेश सरकार पर्यटन तथा प्राकृतिक खेती को लोकप्रिय बनाने के लिए गंगा किनारे स्थित विकास खंडों में किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन के तहत 229 गांवों का चयन किया गया है। इसमें एक गांव रामेश्वर भी है। पर्यटन विभाग के उपनिदेशक आरके रावत ने बताया कि रामेश्वर को को पर्यटन स्थल के तौर पर और विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed