{"_id":"65f666df51668c58120ae858","slug":"ramadan-2024-meat-will-sell-under-curtains-in-varanasi-till-april-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramadan 2024: वाराणसी में रमजान को लेकर मिली छूट, अप्रैल तक पर्दा लगाकर मांस बेच सकेंगे कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramadan 2024: वाराणसी में रमजान को लेकर मिली छूट, अप्रैल तक पर्दा लगाकर मांस बेच सकेंगे कारोबारी
Sun, 17 Mar 2024 09:13 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 17 Mar 2024 09:13 AM IST
सार
Ramadan 2024 : वाराणसी में रमजान को लेकर मांस कारोबारियों को राहत दी गई है। मेयर ने कारोबारियों को अप्रैल तक का समय दिया है। इस दौरान कारोबारी पर्दा लगाकर मांस बेच सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में मांस कारोबारियों को मेयर अशोक कुमार तिवारी ने सशर्त राहत दी है। सपा पार्षद दल के नेता अमरदेव यादव के नेतृत्व में बेनियाबाग के मांस कारोबारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
आग्रह किया कि रमजान चल रहा है। कई लोगों का रोजगार मांस कारोबार से जुड़ा है। कार्रवाई न करने के लिए कुछ दिन की मोहलत मांगी। ताकि, मांस के दुकानों को मंदिर से दो किमी दायरे से बाहर ले जा सके। मेयर ने अप्रैल तक का समय दिया है।
विज्ञापन
कहा कि पर्दा लगाकर ही मांस बेचें। खुले में मांस बेचेंगे तो कार्रवाई होगी। मेयर ने प्रभारी नगर आयुक्त, राजीव कुमार राय को निर्देश दिया कि कहीं भी खुले में मांस न बिके। इसका ध्यान रखें। पर्दा लगाकर मांस की बिक्री करने वालों पर कोई कार्रवाई न करें।
विज्ञापन