फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram temple themed Banarasi sarees in demand in foreign countries

Ram Mandir Saree: राम मंदिर थीम वाली बनारसी साड़ियों की विदेशों में भी डिमांड, खासियत जानकर खुश हो जाएंगे आप

Fri, 12 Jan 2024 12:03 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 12 Jan 2024 12:03 PM IST
सार

राम मंदिर थीम वाली बनारसी साड़ियों का क्रेज देश ही नहीं अब विदेशों में भी बढ़ गया है। इन साड़ियों की डिमांड इटली, सिंगापुर सहित गुजरात, महाराष्ट्र, बंगलूरू और चेन्नई में भी है। काशी के बुनकर सर्वेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में 18 कारीगर काम कर रहे हैं। साड़ी पर पूरा काम हाथ से किया जाता है।

विज्ञापन
Ram temple themed Banarasi sarees in demand in foreign countries
Ram Mandir Saree - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर थीम पर बनी बनारसी साड़ियों की डिमांड अब विदेशों में भी हो रही है। खास उचंत बुनकरी की कला से तैयार ये साड़ियां इटली और सिंगापुर भेजी जा रही हैं। अब जब अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, तब इन साड़ियों की मांग और बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन


लोहता कोरौता निवासी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव खास उचंत बुनकरी कला से ये बनारसी साड़ियां तैयार कर रहे हैं। सर्वेश के मुताबिक मौजूदा समय में इन साड़ियों की मांग बढ़ गई है। इटली, सिंगापुर के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, बंगलूरू और चेन्नई से खास ऑर्डर मिले हैं। हाल ही में उन्होंने राम मंदिर डिजाइन वाली साड़ी इटली भेजी है। इस बनारसी साड़ी के आंचल पर राम मंदिर और बॉर्डर पर सरयू की डिजाइन बनाई गई है।
विज्ञापन


सर्वेश ने बताया कि प्योर रेशम से बनी साड़ी पर पूरा काम हाथ से किया गया है। हथकरघे पर ही पूरी साड़ी तैयार की जाती है। इसे तैयार करने में दो महीने से ज्यादा का वक्त लगता है। 18 कारीगर मिलकर एक साड़ी तैयार करते हैं। एक साड़ी की कीमत 35 हजार रुपये है। साड़ी की तरह ही उन्होंने दुपट्टे भी बनाए हैं। दुपट्टे के दोनों किनारे उन्होंने राम मंदिर की डिजाइन बनाई। एक दुपट्टे की कीमत 50 हजार रुपये है। दुपट्टा तैयार करने में तीन महीने का समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दौरान आया आइडिया

Ram temple themed Banarasi sarees in demand in foreign countries
Ram Mandir Saree - फोटो : अमर उजाला

साड़ी की डिजाइन तैयार करने वाली नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या में राममंदिर के शिलान्यास के दौरान ही साड़ी पर इसे उतारने का आइडिया आया था। 15 दिन की कोशिशों के बाद डिजाइन तैयार की गई। कला विशेषज्ञों के मुताबिक उचंत बुनकरी कला रामायण काल की कला है। इसमें सुइयों के सहारे साड़ी की बुनाई होती है।

पीएम की मां के लिए भी बनाई थी साड़ी
सर्वेश बनारसी साड़ी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां की तस्वीर भी उकेर चुके हैं। उन्होंने बनारसी साड़ी पर पीएम मोदी और उनकी मां के अटूट प्रेम को दर्शाया था। सर्वेश पीएम की मां को ये साड़ी भेंट करना चाहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed