फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram My faith, my issue development '

‘राम मेरी आस्था, विकास मेरा मुद्दा’

Sat, 16 Apr 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 16 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ram My faith, my issue development '
गुलाबबाग स्थित भाजपा कार्यालय पर केशव प्रसाद मौर्य।
 भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मेरी आस्था और विकास मेरा मुद्दा है। जातिवाद, परिवारवाद और भ्रष्टाचार के   दानव से परेशान उत्तर प्रदेश की जनता को भाजपा विकास की राह दिखाएगी। वह शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे पार्टी के गुलाबबाग स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में कानून का राज ध्वस्त हो चुका है। चारों तरफ अराजकता हावी है। इसके चलते देश-दुनिया में उत्तर प्रदेश की नकारात्मक छवि बन रही है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को 265 से अधिक सीटें मिलेंगी। कहा कि हम प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के साथ-साथ बाहर इसकी छवि भी सुधारेंगे।
विज्ञापन


हमारी लड़ाई सिर्फ परिवारवाद, जातिवाद और भ्रष्टाचार के दानव से है। जिस तरह 2014 के लोकसभा चुनाव में देश से कांग्रेस का सफाया किया गया, ठीक ऐसा ही हश्र 2017 में उत्तर प्रदेश से सपा-बसपा का होगा। हम यूपी में हर हाल में 2014 के चुनाव का इतिहास दोहराएंगे। केशव मौर्य ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आकर सकारात्मक ऊर्जा मिली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed