फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram-Laxman duo of classical music world broke up, the two brothers had shared the stage together since childhood.

टूट गई शास्त्रीय संगीत जगत के राम-लक्ष्मण की जोड़ी, बचपन से एक साथ मंच साझा किया था दोनों भाइयों ने

Sun, 25 Apr 2021 10:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Apr 2021 10:11 PM IST
सार

अब कैसे हम मंच पर सजाएंगे रागों की बंदिश, छोटे भाई पद्मभूषण पं. साजन मिश्र और परिजनों के नहीं थम रहे आंसू

विज्ञापन
Ram-Laxman duo of classical music world broke up, the two brothers had shared the stage together since childhood.
पद्मभूषण पंडित राजन साजन मिश्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शास्त्रीय संगीत जगत के राम-लक्ष्मण की जोड़ी टूट गई। अब कैसे हम मंच पर रागों की बंदिश सजाएंगे। हमारे सिर से एक अभिभावक का साया चला गया। अमर उजाला से फोन पर बातचीत करते हुए पद्मभूषण पं. साजन मिश्र का गला रुंध गया। उनके आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे।

विज्ञापन

रविवार को बड़े भाई पद्मभूषण पं. राजन मिश्र के निधन की खबर ने उनके छोटे भाई को स्तब्ध कर दिया। बचपन से एक साथ मंच साझा करने वाले बड़े भाई के निधन की खबर ने उनको झकझोर कर रख दिया। उनकी हालत ऐसी हो गई थी कि टेलीफोन पर वह बोलते-बोलते रो पड़े, भैया ऐसे छोड़के चल गईन...। उन्होंने अपने परिचित को फोन थमा दिया। भांजे अमित मिश्र ने बताया कि मामाजी के मुंह से तो आवाज ही नहीं निकल रही थी। उन्होंने फोन पर बस दो शब्द में कहा कि बड़का भईया चल गईलन।

विज्ञापन

बहन और भांजे का रो-रोकर हाल बेहाल, कबीरचौरा स्थित आवास पर पसरा मातम
पद्मभूषण पं. राजन मिश्र के निधन की खबर मिलते ही उनके वाराणसी स्थित आवास पर रो-रोकर परिजनों का हाल बेहाल हो गया। बड़ी बहन इंदुमति मिश्रा को तो एकबारगी इस खबर पर विश्वास ही नहीं हो रहा था। वह कुछ देर तक सदमे में आ गईं। रविवार की शाम को जैसे ही पं. राजन मिश्र के निधन की खबर बनारस पहुंची हर आंख नम हो उठी।

बड़ी बहन इंदुमति मिश्रा को निधन के समाचार से बाहर आने में वक्त लग गया। अचेत अवस्था से जैसे ही वह बाहर आई तो उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। पं. मिश्र के भांजे राजेश मिश्र का भी हाल खराब था। वहां मौजूद रिश्तेदारों ने उनको किसी तरह से संभाला। भांजे अमित मिश्रा ने बताया कि इस मनहूस खबर से बनारस के संगीत घराने में शोक की लहर है। पूरे कबीरचौरा क्षेत्र में मातम पसर गया। आवास पर देर रात तक रिश्तेदारों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed