फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram came across nineteen billion of capital

उन्नीस अरब के पार पहुंची राम नाम की पूंजी

Sat, 16 Apr 2016 02:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी Updated Sat, 16 Apr 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
Ram came across nineteen billion of capital
शोभायात्रा निकाली
दुनिया का सबसे बड़ा राम नाम का बैंक काशी में है। रामनवमी पर शुक्रवार को राम रमापति नामक इस बैंक में प्रभु के नाम की गाढ़ी कमाई 19 अरब के पार पहुंच गई। बड़ी बात यह है कि सऊदी अरब और दुबई से भी लोगों ने इस बैंक में राम नाम जमा करने के लिए खाते खोले हैं। राम नाम की इस पूंजी के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लग गई। रामजन्म की बधाई बजी और लोगों ने खजाने की परिक्रमा कर ग्रहों, कष्टों से छुटकारे के लिए प्रार्थना की। 
विज्ञापन

 


कलियुग केवल नाम अधारा...। कहते हैं राम का नाम लेकर भव बंधन से जीवन को पार लगाया जा सकता है। कैलाशपुरी के संत बाबा सतराम दास की प्रेरणा से त्रिपुरा भैरवी में 1926 में राम रमापति बैंक के जरिए शुक्रवार को यही संदेश भक्तों को दिया गया। बैंक के 89वें वार्षिकोत्सव पर राम लला के जन्मोत्सव की धूम मच गई। इसी के साथ बैंक का खजाना खोला गया। सुबह सात बजे झांकी परिक्रमा के साथ रोली का महाप्रसाद वितरित हुआ। बैंक की ड्योढ़ी पर शहनाई की मंगल ध्वनि गूंज रही थी। फेरी लगाने के बाद महिलाएं राम जन्म की खुशी में शहनाई के कलाकारों को नेग देती रहीं।

विज्ञापन

 

बैंक के मैनेजर दास कृष्ण कृष्ण चंद्र ने बताया कि बैंक की कमाई 19 अरब 18 करोड़ 87 लाख 75 हजार तक पहुंच गई है। इसमें अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, जापान, स्विट्जरलैंड के अलावा सऊदी अरब और दुबई के भी भक्तों ने राम नाम के खाते खोले हैं। देर शाम तक भक्तों ने राम नाम के खजाने की परिक्रमा की। बैंक में 10 दिन तक राम जन्म की धूम रहेगी। भगवान के खिलौनों और वस्त्रों का वितरण शनिवार की अपराह्न एक बजे किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed