Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ram Aarti performed in Urdu in Kashi Muslim women offer aarti Lord Ram conveying message of unity

यूपी: उर्दू की राम आरती से गूंजा सद्भाव का संदेश, मुस्लिम महिलाओं ने कहा- राम हमारे पूर्वज, हम उतारेंगे आरती

Sun, 08 Nov 2026 01:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 08 Nov 2026 01:06 PM IST
सार

वाराणसी के लमही स्थित सुभाष भवन में दीपावली पर मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में राम आरती गाकर भगवान श्रीराम और माता जानकी की आरती उतारी। विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम महिला फाउंडेशन के आयोजन में महिलाओं ने कहा कि धर्म बदलने से पूर्वज और परंपराएं नहीं बदलतीं। कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ कर सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया गया।

विज्ञापन
Ram Aarti performed in Urdu in Kashi Muslim women offer aarti Lord Ram conveying message of unity
भगवान की आरती उतारती मुस्लिम महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर काशी में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। लमही स्थित सुभाष भवन में मुस्लिम महिलाओं ने दीप जलाकर भगवान श्रीराम और माता जानकी की आरती उतारी। खास बात यह रही कि महिलाओं ने उर्दू में लिखी राम आरती गाई और हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। विशाल भारत संस्थान और मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने कहा कि धर्म बदलने से पूर्वज, संस्कृति और परंपराएं नहीं बदलतीं। भगवान राम हमारे पूर्वज हैं और उनकी परंपराओं से हमारा जुड़ाव बना रहेगा।

विज्ञापन


दीपावली के अवसर पर आयोजित श्रीराम महाआरती में बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं शामिल हुईं। सजावटी थालियों में दीप जलाकर उन्होंने भगवान राम और माता सीता की आरती की। कार्यक्रम के जरिए महिलाओं ने धार्मिक पहचान से ऊपर उठकर साझा सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सद्भाव का संदेश देने की कोशिश की। उनका कहना था कि त्योहार किसी एक धर्म का नहीं, बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक परंपरा का हिस्सा होते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि भारत की धरती पर रहने वाले लोगों के धर्म भले अलग-अलग हों, लेकिन पूर्वजों और परंपराओं को लेकर साझा विरासत है। धर्म बदलने से पूर्वज नहीं बदल जाते। उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहना जरूरी है। परिवार में त्याग, समर्पण और रिश्तों का महत्व भगवान राम के जीवन से सीखा जा सकता है। जब-जब राम आएंगे, हम उनकी आरती उतारेंगे।

विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि राम के आदर्श त्याग, प्रेम और परिवार को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं। आज समाज को राम की संस्कृति और उनके जीवन मूल्यों को अपनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाएं आपसी एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दे रही हैं।

डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को समझने और उन्हें परिवार के जीवन में अपनाने की जरूरत है। कार्यक्रम में नगीना बेगम, नाजमा बानो, शमसुननिशा, तबस्सुम समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed