फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rakshabandhan Sisters rakhi to police force, promises of protection

रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों ने बंधवाई राखी, दिया रक्षा का वचन

Mon, 07 Aug 2017 02:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 07 Aug 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan Sisters rakhi to police force, promises of protection
पुलिसकर्मियों को राखी बांधतीं बहनें - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी की पुलिस रक्षाबंधन पर पहली बार बदले रुप में दिखी। जिले के आला अध‌िकारियों से लेकर थानेदार तक, बहनों से राखी बंधवाते और उनकी रक्षा का वचन देते नजर आए। सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत को बहनों ने राखी बांधी। वहीं सारनाथ में बहनें थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा को राखी बांधने पहुंची। भेलूपुर एसओ राजीव सिंह को भी बहनों ने थाने में राखी बांधी। वहीं सुबह से ही जिला जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें पहुंचीं।
विज्ञापन


हमेशा की तुलना में इस बार महिला मुलाकातियों की संख्या तीन गुना ज्यादा रही। जेल प्रशासन ने बताया कि करीब 600 लोगों ने बंदियों से मुलाकात की।

इससे पहले रविवार को सेंट्रल जेल में निरुद्ध कैदियों को राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति की महानगर अध्यक्ष प्रीति जायसवाल ने राखी बांधी थी। इस दौरान कैदियों को मिठाई खिलाकर उनसे अच्छाई के रास्ते पर चलने की अपील की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed