{"_id":"598828d04f1c1be7218b4643","slug":"rakshabandhan-sisters-rakhi-to-police-force-promises-of-protection","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों ने बंधवाई राखी, दिया रक्षा का वचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों ने बंधवाई राखी, दिया रक्षा का वचन
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 07 Aug 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को राखी बांधतीं बहनें
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी की पुलिस रक्षाबंधन पर पहली बार बदले रुप में दिखी। जिले के आला अधिकारियों से लेकर थानेदार तक, बहनों से राखी बंधवाते और उनकी रक्षा का वचन देते नजर आए। सुबह से ही राखी बांधने का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत को बहनों ने राखी बांधी। वहीं सारनाथ में बहनें थानाध्यक्ष अखिलेश मिश्रा को राखी बांधने पहुंची। भेलूपुर एसओ राजीव सिंह को भी बहनों ने थाने में राखी बांधी। वहीं सुबह से ही जिला जेल में बंद भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनें पहुंचीं।
विज्ञापन
हमेशा की तुलना में इस बार महिला मुलाकातियों की संख्या तीन गुना ज्यादा रही। जेल प्रशासन ने बताया कि करीब 600 लोगों ने बंदियों से मुलाकात की।
इससे पहले रविवार को सेंट्रल जेल में निरुद्ध कैदियों को राष्ट्रीय चेतना सेवा समिति की महानगर अध्यक्ष प्रीति जायसवाल ने राखी बांधी थी। इस दौरान कैदियों को मिठाई खिलाकर उनसे अच्छाई के रास्ते पर चलने की अपील की गई।
विज्ञापन