{"_id":"5d54319a8ebc3e6d17670945","slug":"raksha-bandhan-celebrate-roday-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन आज, सौभाग्य एवं शोभन योग में बंधेगी भाइयों की कलाई में राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन आज, सौभाग्य एवं शोभन योग में बंधेगी भाइयों की कलाई में राखी
Thu, 15 Aug 2019 06:43 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 15 Aug 2019 06:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
येन बद्धोबलि राजा दानवेन्द्रो महाबल। तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल।। वैदिक मंत्रों की गूंज के साथ गुरुवार को भाइयों की कलाई पर बहनों की राखियां सजेंगी। इस बार रक्षाबंधन पर न तो ग्रहण की छाया है और न भद्रा का कोई झंझट। खास बात तो यह है कि सौभाग्य एवं शोभन योग में भाइयों की कलाई पर राखी बंधेगी। सावन माह में 15 अगस्त के दिन चंद्र प्रधान श्रवण नक्षत्र में स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का संयोग एक साथ बन रहा है।
विज्ञापन
भदैनी के ज्योतिषाचार्य आचार्य गोपाल शरण उर्फ राजा पांडेय का कहना है कि भाई की कलाई पर प्यार की डोर बांधने के लिए मुहूर्त का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इस बार राखी बांधने के लिए काफी लंबा मुहूर्त मिलेगा। बहनें 15 अगस्त की सुबह 5 बजकर 49 मिनट से शाम 6:01 मिनट तक राखी बांध सकेंगी। कुल 12 घंटे 58 मिनट का समय मिलेगा। शुभ मुहूर्त दोपहर में साढ़े तीन घंटे रहेगा।
विज्ञापन
बीएचयू के ज्योतिषाचार्य आचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र के अनुसार गुरुवार को 12:55 बजे तक सौभाग्य योग है एवं उसके बाद शोभन योग लग रहा है। राखी बांधने के लिए पूरे दिन भर का समय मिल रहा है। रक्षाबंधन पर श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग, बवकरण के साथ सूर्य कर्क राशि में और चंद्रमा मकर राशि में होने से रक्षाबंधन को बेहद खास बना रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्य बातें-
- रक्षाबंधन से चार दिन पहले ही गुरु मार्गी होकर (सीधी चाल) चल रहे हैं
- श्रवण नक्षत्र, सौभाग्य योग, बवकरण के साथ सूर्य कर्क व चंद्रमा होंगे मकर राशि में
- भद्रा का साया न होने से 15 अगस्त को सूर्योदय से शाम 5 : 58 तक रहेगा शुभ मुहूर्त
- दोपहर 1:43 से 4:20 तक राखी बांधने का मिलेगा विशेष फल