फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rakdata arrived to donate blood on the initiative of Amar Ujala Foundation Varanasi

वाराणसी: अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर रक्तदान करने पहुंचे रक्तदाता

Thu, 01 Oct 2020 03:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Oct 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
Rakdata arrived to donate blood on the initiative of Amar Ujala Foundation Varanasi
मंडलीय अस्पताल के शिविर में रक्तदान करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

सामाजिक सरोकारों के तहत हर साल की तरह इस साल भी अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से एक अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान रक्तदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे से 3 बजे तक आईएमए और मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में लगे शिविर लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान करने वालो को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

विज्ञापन

कोरोना काल में अस्पतालों में सामान्य दिनों की तुलना में रक्तदान करने वालों की संख्या में कमी आई है।


मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में सुबह 9 बजे कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने शिविर का उदघाटन किया। इस दौरान अस्पताल के एसआईसी डॉक्टर प्रसन्न कुमार, सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह मौजूद रहे। उधर आईएमए में वीडीए वीसी राहुल पांडेय शिविर का उदघाटन कर रक्तदाताओं का हौसला बढाया।

विज्ञापन

Rakdata arrived to donate blood on the initiative of Amar Ujala Foundation Varanasi
रक्तदाताओं कोरोना टेस्ट के लिए लिया गया सैंपल। - फोटो : अमर उजाला

मंडलीय अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ.प्रसन्न कुमार के अनुसार रक्तदान एक ऐसा दान है, जिसका कोई विकल्प नहीं है। एक दूसरे की मदद से ही इस जरूरत को पूरा किया जा सकता है। ऐसा तभी होगा जब लोग स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आकर जरूरतमंदों की मदद करेंगे।

रक्तदान से पहले यह जानना है जरूरी

  • 18 से 65 साल का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
  • 90 दिन में एक बार रक्तदान कर सकते हैं।
  • अगर शरीर में 12.5 ग्राम से अधिक हीमोग्लोबिन है तो डॉक्टरों की सलाह पर रक्तदान कर सकते हैं।
  • रक्तदान करने से एक दिन पहले पूरी नींद बहुत जरूरी है।
  • एक दिन पहले शराब का सेवन न करें

रक्तदान से होते हैं ये फायदे

  • शरीर मे नई लाल रक्त कोशिकाएं बनती हैं।
  • रक्तदान करने से शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है।
  • हृदय संबंधी बीमारियां होने का खतरा भी कम रहता है।
  • कैंसर के खतरे को भी कम करता है।
  • शरीर मे रक्त प्रवाह को सामान्य बनाएं रखता है और बीपी की समस्या भी नही होती है।


यहां लगा शिविर

  • मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा
  • आईएमए लहुराबीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed