फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raju becomes Banaras Keshari, Shivshankar Banaras Kumar

राजू बने बनारस केशरी, शिवशंकर बनारस कुमार

Mon, 11 Oct 2021 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Raju becomes Banaras Keshari, Shivshankar Banaras Kumar
उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के तत्वाधान में जिला कुश्ती संघ द्वारा बनारस केशरी, बनारस कुमार व बनारस अभिमन्यु की कुश्ती डुहिया अखाड़े पर संपन्न हुई। बनारस केशरी में एकतरफा मुकाबला देखने को मिला। जिसमें राजू कपिसा ने अजय डीएलडब्ल्यू को आधे समय में ही 10-0 से हराकर बनारस केशरी का ताज पहन लिया।
विज्ञापन

बनारस कुमार के लिए फाइनल में शिवशंकर यादव सोनिया एवं अवध यादव नैपुरा के बीच कुश्ती हुई। शिवशंकर ने ढाई मिनट में ही मैच 10-0 से जीत लिया। बनारस अभिमन्यु के मुकाबले में विवेक बनियापुर एवं मोहित सिगरा के बीच कड़ा मुकाबला चला। छह मिनट की कुश्ती में जोर आजमाइश का दौर चलता रहा। अंतत: 7-5 से विवेक ने मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

सीनियर महिला चैंपियनशिप में 44 किलो भार वर्ग में काजल यादव गया सेठ ने आंसू यादव चमाव को हराया। 48 किलो में आंचल यादव गया सेठ ने रानी यादव मर्दहा को हराया। 52 किलो में कामिनी सिंह महनाग प्रथम एवं विद्या यादव सेकेंड रहीं। 57 किलो में स्वेता यादव विकास इंटर कालेज ने अंजलि यदव को पठकनी दी। जिला कुश्ती संघ के संरक्षक सुजीत ऊर्फ लक्कड़ पहलवान ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed