{"_id":"660cf4a62f7c2cb89b0a1775","slug":"rajarshi-club-reached-basketball-final-after-defeating-sunbeam-varuna-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: सनबीम वरूणा को हराकर बास्केटबॉल के फाइनल में पहुंची राजर्षि क्लब, 60 खिलाड़ी खेल रहे मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: सनबीम वरूणा को हराकर बास्केटबॉल के फाइनल में पहुंची राजर्षि क्लब, 60 खिलाड़ी खेल रहे मैच
Wed, 03 Apr 2024 11:48 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 03 Apr 2024 11:48 AM IST
सार
जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल का सेमीफाइनल खेला गया। जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राजर्षि क्लब ने सनबीम वरूणा को 29-13 से हरा दिया।
विज्ञापन
बास्केटबॉल के फाइनल में पहुंची राजर्षि क्लब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उदय प्रताप इंटर कॉलेज के बास्केटबॉल कोर्ट पर बुधवार को जिला स्तरीय जूनियर बास्केटबॉल का सेमीफाइनल खेला गया। जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राजर्षि क्लब ने सनबीम वरूणा को 29-13 से हरा दिया। दूसरे मैच में राजर्षि क्लब मिनी ने सीएट पब्लिक स्कूल को 14-2 से हराया।
विज्ञापन
जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव विभोर भृगुवंशी ने बताया बालक वर्ग के नौ टीम में 108 खिलाड़ी जबकि बालिका वर्ग में पांच टीमों में 60 खिलाड़ी मैच खेल रही हैं। मुख्य अतिथि मनीषा रानी सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मैच के दौरान वैभव सिंह, मुकेश पांडेय, कार्तिक राम, आशुतोष सिंह, जितेंद्र, विवेक श्रीवास्तव ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस मौके पर पूनम लता सिंह, विकास यादव, आदित्य यदुवंशी, राम गोविंद पटेल, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।