फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rajan and sajan mishra is ready for world tour of cultural music

भैरव से भैरवी तक के साथ दुनिया की सुर यात्रा को तैयार हैं राजन-साजन मिश्र

Fri, 17 Nov 2017 10:35 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 17 Nov 2017 10:35 AM IST
विज्ञापन
rajan and sajan mishra is ready for world tour of cultural music
अस्सी घाट से विश्व संगीत यात्रा पर निकलेंगे - फोटो : अमर उजाला
जाने माने ख्याल गायक पद्मभूषण पं. राजन मिश्र, पं. साजन मिश्र की विश्व संगीत यात्रा शनिवार को वाराणसी के अस्सी घाट से शुरू होगी। एशिया से लेकर यूरोप तक होने वाली रागों की इस संगीत यात्रा को लेकर वह खासा उत्साहित हैं। गुरुवार को कबीरचौरा स्थित अपने आवास पर उन्होंने भैरव से भैरवी तक की संगीत यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन


मिश्र बंधुओं ने बताया कि भैरव से भारती तक संगीत यात्रा की शुरुआत अस्सी घाट पर 18 नवंबर की शाम छह बजे से होगी। इस दौरान पं. राजन-साजन ख्याल की बंदिशों से इस यात्रा का शुभारंभ करेंगे। उनके साथ तबले पर संगत करेंगे पं. कुमार बोस। हारमोनियम पर पं. धर्मनाथ मिश्र होंगे।
विज्ञापन


इस संगीत यात्रा का अगलवा पड़ाव होगा अहमदाबाद। वहां 17 दिसंबर को दो सत्रों में प्रस्तुतियां होंगी। इसी तरह सात जनवरी 2018 को भी कोलकाता में दो सत्र में सुर, लय, ताल का संगम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह चार फरवरी को दिल्ली, 11 फरवरी को बंगलूरू और इसी क्रम में पुणे, मुंबई, लुधियाना, पटना और लखनऊ में संगीत समारोह आयोजित किए जाएंगे। मार्च में दक्षिण-पूर्व एशिया, मई में कनाडा और अमेरिका, जून में दक्षिण अमेरिका, जुलाई में ब्रिटेन में वह संगीत की प्रस्तुतियां देंगे।


अक्टूबर और नवंबर 2018 में आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड में संगीत समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस संगीत यात्रा की रूपरेखा सलोनी गांधी ने तैयार की है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed