फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raj Sonkar said that now Nana Patekar is not a celebrity for him

नाना ने मेरा अपमान किया: थप्पड़ कांड पर राज सोनकर ने बताया पूरा किस्सा, कहा- अब माफी मांगे से क्या होगा

Thu, 16 Nov 2023 06:20 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी
माई सिटी रिपोर्टर, वाराणसी Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 16 Nov 2023 06:20 PM IST
सार

थप्पड़ कांड पर तुलसीपुर महमूरगंज के रहने वाले राज सोनकर ने घटना के बारे में पूरा किस्सा बताया। राज सोनकर ने बताया कि मैं तो सिर्फ सेल्फी लेना चाहता था। लेकिन नाना पाटेकर ने मुझे थप्पड़ मार दिया। इससे मेरा अपमान हुआ। 

विज्ञापन
Raj Sonkar said that now Nana Patekar is not a celebrity for him
राज सोनकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने अपने एक फैन के थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद तुलसीपुर महमूरगंज के रहने वाले राज सोनकर ने घटना का पूरा किस्सा बताया और कहा कि अब वह उनके फैन नहीं हैं। राज सोनकर ने बताया कि मैं तो सिर्फ सेल्फी लेना चाहता था। लेकिन नाना पाटेकर ने मुझे थप्पड़ मार दिया। उनके बाउंसर ने तो मुझे गले से पकड़कर घसीटकर भगा दिया। इस घटना के बाद पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेरी बहुत बेइज्जती हुई है। मैं तो उनका बहुत बड़ा फैन था। इस घटना के बाद अब नाना पाटेकर उसके लिए सेलीब्रेटी नहीं रह गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने तुलसीपुर महमूरगंज के रहने वाले राज सोनकर को थप्पड़ जड़ दिया। राज ने बताया कि वायरल वीडियो में नाना पाटेकर ने जिस युवक को थप्पड़ मारा वह मैं ही हूं। मैं तो गंगा स्नान के लिए दशाश्वमेध घाट गया था, स्नान के बाद लौट रहा था तो देखा कि फिल्म की शूटिंग हो रही है। 
विज्ञापन


नाना पाटेकर को सामने देखकर तो मुझे एक पल के लिए विश्वास ही नहीं हुआ। इसके बाद मैं खुद को नहीं रोक सका और एक फोटो लेने के लिए उनके पास चला गया। जैसे ही मैं उनके पास गया नाना ने मुझे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद उनके बाउंसर ने मुझे गले से पकड़कर वहां से भगा दिया। इसके बाद तो मैं वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाना पाटेकर के माफी मांगने के सवाल पर राज ने कहा कि अब माफी मांगने से कुछ नहीं होगा। उसकी बेइज्जती हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद तो मेरी खूब बेइज्जती हुई। मोहल्ले वाले भी नाराज हैं। मार खाने के बाद मैं वापस आ गया और किसी ने भी मुझे नहीं बुलाया। मैंने नाना पाटेकर का माफी वाला वीडियो भी देखा। जिसमें वह सरासर झूठ बोल रहे हैं। वह घटना फिल्म का हिस्सा नहीं था और ना ही मैं फिल्म में कोई किरदार निभा रहा हूं। मैं तो आम दर्शक की तरह ही एक फोटो खिंचवाने गया था।


बता दें कि बुधवार को शूटिंग के दौरान नाना ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। वीडियो वायरल होने के बाद जनता ने जब नाना को भला बुरा कहना शुरू कर दिया तो शाम को उन्होंने सफाई देते हुए माफी मांगने वाला वीडियो जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed