{"_id":"60fb0c685a909a3c351f66dd","slug":"rain-started-in-varanasi-strong-sunlight-scorched-the-whole-day-then-clouds-rained-late-in-the-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में बारिश शुरू: दिनभर तेज धूप ने तपाया तो देर रात झूमकर बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में बारिश शुरू: दिनभर तेज धूप ने तपाया तो देर रात झूमकर बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत
Sat, 24 Jul 2021 12:07 AM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:07 AM IST
सार
दिनभर तेज धूप और उमस के बाद शुक्रवार रात लगभग 12 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। हल्की हवाओं संग हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
वाराणसी में देर रात हुई बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिनभर तेज धूप और उमस के बाद शुक्रवार रात लगभग 12 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। हल्की हवाओं संग हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अचानक मौसम में आए इस बदलाव की वजह से ही तापमान में कुछ कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुबह से ही वाराणसी में तेज धूप निकली थी। दिनभर धूप और हवा बंद रहने से वाराणसी के लोग बेहाल दिखे। शाम पांच बजे के आसपास आसमान में हल्के बाद मंडराने शुरू हुए तो लोगों ने बारिश की संभावना जताई। लेकिन, बनारस के कुछ इलाकों में ही हल्की बारिश हुई। कुछ ही समय में बादल छंट गया। इससे गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। शुक्रवार आधी रात को अचानक झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश, हवा में नमी की वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा राहत महसूस हुई।
विज्ञापन