{"_id":"5d7ff0cb8ebc3e93d62afeef","slug":"railway-varanasi-news-vns484207442","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी से आजमगढ़ वाया लालगंज बिछाएं नई रेल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी से आजमगढ़ वाया लालगंज बिछाएं नई रेल लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को संसद सदस्यों और उनके प्रतिनिधियों ने महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल के साथ बैठक की। उन्होंने यात्रियों की सुविधाओं संबंधित प्रस्ताव महाप्रबंधक के सामने रखे। महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया कि प्रस्तावों पर विचार कर जल्द ही काम पूरे कराए जाएंगे।
लालगंज की सांसद संगीता आजाद ने वाराणसी से आजमगढ़ वाया लालगंज नई रेल लाइन की मांग की। साथ ही राजधानी एक्सप्रेस वाया आजमगढ़ चलाने, कैफियात एक्सप्रेस में पैंट्री कार और आजमगढ़ से दिल्ली एवं मुंबई के लिए प्रतिदिन गाड़ियां चलाने का प्रस्ताव दिया। साथ ही सरायमीर स्टेशन पर सरयू-यमुना एक्सप्रेस एवं कैफियत एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। उन्होंने आजमगढ़ स्टेशन के बंद पड़े आरक्षण केंद्र को दुबारा शुरू करने और वाटर बूथों व वातानुकूलित श्रेणी के प्रतीक्षालयों की मरम्मत का सुझाव दिया।
भदोही सांसद रमेश चंद्र बिंद के प्रतिनिधि ने माधोसिंह स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के विस्तार और ज्ञानपुर रोड स्टेशन के सुंदरीकरण का काम पूरा होने के बाद पुराना बुकिंग कार्यालय फिर से शुरू कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ज्ञानपुर रोड स्टेशन का नाम बदल कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी किया जाए। मिर्जापुर स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस और ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन ठहराव होना चाहिए।
विज्ञापन
15 फीट ऊंचे बनाए जाएं अंडरपास
गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि सांसदों को मंडल या जोन की जो भी रिपोर्ट दी जाए, उसमें कार्ययोजना, स्वीकृत धनराशि, अवधि और कार्य की क्रमबद्ध प्रगति का विवरण हो, ताकि सांसद समीक्षा कर सकें। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस के बीच सामंजस्य बेहतर किया जाए। उन्होंने कहा कि गाजीपुर से बलिया के मध्य कई अंडर पास बने हैं, लेकिन ज्यादातर में जलभराव हो जाता है। अंडरपास से क्षेत्रीय किसानों की हार्वेस्टर जैसी मशीनें नहीं निकल पाती हैं, इसलिए अंडरपास कम से कम 15 फीट ऊंचे बनाए जाएं। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी के समय पालन में सुधार लाने का सुझाव दिया।
स्वतंत्रता सेनानी और लिच्छवी एक्सप्रेस के समय में हो सुधार
चंदौली सांसद एवं केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के प्रतिनिधि उमेश दत्त पाठक ने रेलवे क्रासिंग संख्या 12बी पर बने अंडरपास को निष्प्रयोज्य बताया। मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल के प्रतिनिधि आनंद सिंह ने कटका, कछवां रोड और निगतपुर स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ाने और शौचालय बनाने का सुझाव दिया। बलिया से राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर के प्रतिनिधि दीपक वर्मा ने बेल्थरा रोड एवं लार रोड स्टेशनों पर बापू धाम एवं शालीमार एक्सप्रेस को ठहराने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने आदर्श स्टेशन सलेमपुर के पास खाली जमीन पर गेस्ट हाउस एवं यात्री विश्राम कक्ष बनाने का प्रस्ताव दिया। साथ ही बलिया से गुजरने वाली स्वतंत्रता सेनानी और बेल्थरा रोड से गुजरने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस के समय में सुधार करने और वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के कोच लगाने का सुझाव दिया।