फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   railway track found cracks in jaunpur

जौनपुर में चटकी मिली रेल पटरी, काशन के जरिए जलाई जा रही ट्रेनें

Sun, 13 Jan 2019 06:56 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: utpal utpal Updated Sun, 13 Jan 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
railway track found cracks in jaunpur
जौनपुर- प्रयागराज रेल लाइन पर सुदनीपुर गांव के पास रेल पटरी चटक गई है। यहां काशन के जरिए ट्रेने चलाई जा रही हैं। सुदनीपुर गांव के पास रविवार को सुबह टहल रहे गांव के लोगों ने रेल पटरी चटकी हुई देखी तो इसकी सूचना डायल 100 और स्टेशन अधीक्षक मडियाहूं को दी। रेल पटरी टूटने की सूचना पर रेल महकमें में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर स्टेशन अधीक्षक ने रेलवे के कर्मचारियों को मौके पर भेजकर जांच करवाई तो सुदनीपुर गांव के पास वाकई रेल पटरी चटकी हुई थी। स्टेशन अधीक्षक ने घटना की सूचना जफराबाद और जघंई स्टेशन अधीक्षक को भी दी। इस सूचना के दौरान ही इंटरसीटी एक्सप्रेस जंघई स्टेशन पर पहुंच चुकी थी और गोदान एक्सप्रेस के भी आने का समय हो चुका था।
विज्ञापन


सभी स्टेशनों के अधीक्षकों ने सूचना ड्राइवर को देते हुए ट्रेनों को काशन के जरिए चलाने की व्यवस्था सुनिश्चित किया। उसके पश्चात उक्त ट्रैक से इंटरसिटी व गोदान जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनों को काशन के जरिए पार कराया गया। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि सुदनीपुर व जफराबाद के समीप पटरी चटकी हुई है जिसकी वजह से ट्रेनों को धीरे धीरे पास कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह रेल लाइन अंग्रेजों के जमाने में बिछाई गई है। ट्रेनों का दबाव अधिक होने और ठंड के चलते पटरी चटकी हुई है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जिस स्थान पर पटरी चटकी है उसे ठीक करने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। जल्द ही पटरी ठीक कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed