फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway track found cracked before train pass at jaunpur uttar pradesh

यूपीः जौनपुर में टला बड़ा हादसा, टूटी पटरी से गुजरने के पहले रोकी गई किसान एक्सप्रेस

Thu, 11 Oct 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 11 Oct 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
Railway track found cracked before train pass at jaunpur uttar pradesh
शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की घटना - फोटो : twitter
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बुधवार को फरक्का एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के जांच ही चल रही है कि गुरुवार को जौनपुर में रेल पटरी टूटी मिलने से खलबली फैल गई।   शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर टूटे रेलवे ट्रैक पर आरपीएफ के जवान श्यामसुंदर की नजर पड़ी।
विज्ञापन


स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास गुरुवार को सुबह रेल पटरी टूटी मिला।  आरपीएफ के सिपाही की सूचना पर रेल प्रशासन सतर्क हो गया। प्लेटफार्म से ट्रेनों के आवागमन को रोककर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल सिपाही की सतर्कता से हादसा टल गया।  
विज्ञापन


 गुरुवार की सुबह 7:20 बजे वाराणसी लखनऊ पैसेंजर स्थानीय रेलवे स्टेशन से आगे के लिए रवाना हुई। इसके गुजरने के बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे किसान एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर आने का एलाउंसमेंट हुआ। ट्रेन के आने के पहले ही प्लेटफार्म पर गश्त के दौरान आरपीएफ के सिपाही श्याम सुंदर की निगाह रेल पटरी पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सिपाही ने देखा कि पटरी बीच से टूटी हुई है। इस बात की सूचना उन्होंने तत्काल अपने विभाग के प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव को दिया। आनन-फानन में स्टेशन मास्टर द्वारा किसान एक्सप्रेस ट्रेन को प्लेटफार्म नंबर एक के बजाय प्लेटफार्म नंबर दो पर लाया गया। रेल पटरी टूटने की सूचना के बाद रेल प्रशासन सक्रिय हुआ और मौके पर टीम ने पहुंचकर पटरी की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। आरपीएफ के सिपाही श्याम सुंदर की सतर्क निगाह की वजह से रेल की एक दुर्घटना टल गई। पटरी की मरम्मत का कार्य जारी है। आने वाली ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो व तीन से रवाना किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed