फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway news Banaras LTT Express will not arrive at varanasi Cantt station from tomorrow till 28 february

वाराणसी: कैंट स्टेशन पर कल से 28 तक नहीं आएगी बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस

Sat, 05 Feb 2022 03:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Feb 2022 03:41 PM IST
सार

वाराणसी कैंट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन संख्या-12168 बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस छह से 12 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग बनारस-प्रयागराज से चलाई जाएगी। 

विज्ञापन
Railway news Banaras LTT Express will not arrive at varanasi Cantt station from tomorrow till 28 february
वाराणसी कैंट स्टेशन - फोटो : फाइल

विस्तार

हंडिया खास और जंगीगंज स्टेशन पर प्रस्तावित प्री नॉन इंटरलाकिंग व नॉन इंटरलाकिंग कार्य के चलते छह से 28 फरवरी तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि वाराणसी कैंट स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन संख्या-12168 बनारस-एलटीटी एक्सप्रेस छह से 12 फरवरी तक परिवर्तित मार्ग बनारस-प्रयागराज से चलाई जाएगी।

विज्ञापन

वहीं, 13 से 28 फरवरी तक उक्त ट्रेन का संचालन कैंट स्टेशन के बजाय लोहता-जंघई वाया प्रयागराज किया जाएगा। 

कैंट स्टेशन पर नि:शुल्क पार्किंग की सुविधा
कैंट स्टेशन के मुख्य परिसर स्थित चार पहिया वाहन स्टैंड में शनिवार से यात्रियों को नि:शुल्क पार्किंग की सुविधा मिलेगी। वाहन स्वामियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि सिर्फ चारपहिया वाहन ही नि:शुल्क खडे़ हो सकेंगे।  
विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के रेल अधिकारियों के अनुसार टेंडर समाप्त होने के बाद विभागीय स्तर पर संचालित चारपहिया वाहन पार्किंग सेवा को 15 दिनों तक नि:शुल्क रखने का निर्णय लिया गया है। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि पांच फरवरी से 20 फरवरी तक यात्रियों को चारपहिया पार्किंग में नि:शुल्क सेवा का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed