वाराणसी में रेल मंत्री: बनारस स्टेशन का किया निरीक्षण, प्लेटफॉर्म पर कुल्हड़ वाली चाय की ली चुस्की
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बनारस स्टेशन के नवनिर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार और यहां उपलब्ध कराई जा रही यात्री सुविधाएं एवं साफ-सफाई का स्तर काफी अच्छा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार सुबह वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ बनारस रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म पर कुल्हड़ वाली चाय की चुस्की भी ली। फिर विंडो ट्रैलिंग निरीक्षण करते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। जहां से 4.30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे
इससे पहले उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में स्थापित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की थ्रीडी कलाकृति को नमन किया। धरोहर के रूप में सुसज्जित नैनो गेज के इंजन, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, सामान्य यात्री हॉल, खानपान व्यवस्था, वीआईपी लाउंज, स्टॉल एवं अन्य उपलब्ध यात्री सुविधाओं को देखा।
बनारस रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने क्षेत्रीय विधायक के साथ प्लेटफॉर्म के टी-स्टाल पर कुल्हड़ वाली चाय की चुस्की ली और वेंडर को धन्यवाद दिया। उन्होंने नवनिर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार को स्थानीय स्थापत्य कला का एक उत्कृष्ट नमूना बताया। रेल मंत्री ने पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय और कई वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे।
पढ़ें- वाराणसी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले: रेलवे के निजीकरण का भ्रम फैलाने वालों पर विश्वास मत कीजिए
रेलमंत्री ने की तारीफ
रेल मंत्री ने कहा कि बनारस स्टेशन के नवनिर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार और यहां उपलब्ध कराई जा रही यात्री सुविधाएं एवं साफ-सफाई का स्तर काफी अच्छा है। इसे निरंतर बनाए रखा जाय। उन्होंने बनारस स्टेशन से लंबी दूरी की चलाई जा रही ट्रेनों का संज्ञान लिया और कहा कि इन ट्रेनों में स्वच्छता के मानक को बनाए रखा जाय।