फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway Minister ashwini vaishnav Varanasi visit Inspected Banaras station and take tea on platform

वाराणसी में रेल मंत्री: बनारस स्टेशन का किया निरीक्षण, प्लेटफॉर्म पर कुल्हड़ वाली चाय की ली चुस्की

Sat, 25 Dec 2021 03:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Dec 2021 03:20 PM IST
सार

 रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बनारस स्टेशन के नवनिर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार और यहां उपलब्ध कराई जा रही यात्री सुविधाएं एवं साफ-सफाई का स्तर काफी अच्छा है। 

विज्ञापन
Railway Minister ashwini vaishnav Varanasi visit  Inspected Banaras station and take tea on platform
बनारस स्टेशन पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शनिवार सुबह वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ बनारस रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। प्लेटफॉर्म पर कुल्हड़ वाली चाय की चुस्की भी ली। फिर विंडो ट्रैलिंग निरीक्षण करते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। जहां से 4.30 बजे की फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे

विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया में स्थापित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की थ्रीडी कलाकृति को नमन किया। धरोहर के रूप में सुसज्जित नैनो गेज के इंजन, प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, सामान्य यात्री हॉल, खानपान व्यवस्था, वीआईपी लाउंज, स्टॉल एवं अन्य उपलब्ध यात्री सुविधाओं को देखा।
विज्ञापन


बनारस रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने क्षेत्रीय विधायक के साथ प्लेटफॉर्म के टी-स्टाल पर कुल्हड़ वाली चाय की चुस्की ली और वेंडर को धन्यवाद दिया। उन्होंने नवनिर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार को स्थानीय स्थापत्य कला का एक उत्कृष्ट नमूना बताया। रेल मंत्री ने पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी रामाश्रय पांडेय और कई वरिष्ठ रेल अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ें- वाराणसी में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले: रेलवे के निजीकरण का भ्रम फैलाने वालों पर विश्वास मत कीजिए

रेलमंत्री ने की तारीफ

रेल मंत्री ने कहा कि बनारस स्टेशन के नवनिर्मित द्वितीय प्रवेश द्वार और यहां उपलब्ध कराई जा रही यात्री सुविधाएं एवं साफ-सफाई का स्तर काफी अच्छा है। इसे निरंतर बनाए रखा जाय। उन्होंने बनारस स्टेशन से लंबी दूरी की चलाई जा रही ट्रेनों का संज्ञान लिया और कहा कि इन ट्रेनों में स्वच्छता के मानक को बनाए रखा जाय। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed