फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Railway General Manager along with MP reviewed the stations

Varanasi News: सांसद संग रेलवे महाप्रबंधक ने स्टेशनों का लिया जायजा

Thu, 29 Dec 2022 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Railway General Manager along with MP reviewed the stations
बलिया/बैरिया/जयप्रकाशनगर। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के साथ विशेष निरीक्षण ट्रेन से बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक रामबीर रमण की टीम ने बलिया से बकुल्हा तक के रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। चल रहे कार्यों का जायजा लिया और कई सुविधाएं शुरू कराने की भी बात कही।
विज्ञापन

सांसद ने हमसफर ट्रेन को मंगल पांडेय के नाम पर चलाने के लिए चर्चा की। महाप्रबंधक रमन और डीआरएम रामाश्रय त्रिपाठी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के बाद परिसर में चल रहे विकास कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के साथ ही पुराना मालगोदाम के समीप एक नया पार्क बनाने का प्रस्ताव सांसद ने महाप्रबंधक को दिया। सांसद ने हमसफर ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन चलाने का भी प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन

दोपहर में सुरेमनपर रेलवे स्टेशन पर सांसद के साथ रेलवे महाप्रबंधक की टीम पहुंची। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन का चयन अमृत भारत रेलवे स्टेशन के रूप में हुआ है। इसके लिए पूरी योजना रेलवे अलग से बना रही है। इसे मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां की सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होगी। प्लेटफार्म नंबर एक का विस्तार होगा। आरपीएफ और जीआरपी का अस्थाई पोस्ट सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक पर डिस्प्ले बोर्ड लगेगा। अप पूर्वाचंल एक्सप्रेस, डाउन गोंदिया एक्सप्रेस व डाउन हरिहरनाथ एक्सप्रेस का ठहराव सुरेमनपुर में जल्द ही शुरू होगा। यहां पर रहने के लिए गेस्ट हाउस भी बनेगा। इसी क्रम में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक बकुलहा स्टेशन पहुंचे। जहां रेल लाइन दोहरीकरण प्लेटफार्म नंबर 2 निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके साथ ही यहां रेलवे की खाली जमीन पर रेलवे यार्ड बनाए जाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजने की बात कही।
महाप्रबंधक ने कहा कि यहां से देश के कोने कोने में मोटे अनाज आसानी से पहुंचे। इसके लिए यहां ट्रेनों में अनाजों के लोडिंग अनलोडिंग की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। बकुलहा में भी रेलवे का गेस्ट हाउस बनाने की बात महाप्रबंधक ने कही। बकुलहा रेलवे स्टेशन का नाम जयप्रभा रेलवे स्टेशन करने के बाबत कहा कि रेलवे ने इसकी मंजूरी दे दी है।
पत्रावली स्वीकृति के लिए गृह मंत्रालय में विचाराधीन है। जैसे ही गृह मंत्रालय अपनी सहमति प्रदान करेगा बकुलहा रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर जयप्रभा रेलवे स्टेशन कर दिया जाएगा। महाप्रबंधक के साथ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण राजीव कुमार, अपर महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्र, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक संजय त्रिपाठी, मंडल रेल प्रबंधक रामाश्रय पांडेय, बीके शुक्ला, राहुल श्रीवास्तव, राकेश रंजन, ऋषि श्रीवास्तव, संजीव शर्मा, रजत प्रिय,आरएन सिंह, पंकज कुमार सिंह, अशोक कुमार आदि रहे।

उधर, बकुलहा में भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मांझी रेल पुल का कार्य पूरा कराने सहित विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन महाप्रबंधक को सौंपा। इस अवसर पर राम प्रकाश सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, विजय बहादुर सिंह, मदन सिंह, रत्नेश सिंह, दिलीप गुप्ता, तारकेश्वर गोंड, अश्वनी ओझा, रत्नेश सिंह, दुर्गविजय सिंह झलन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed