{"_id":"59284d374f1c1b4365535d6c","slug":"rail-paasengers-getting-trouble-for-journy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी संख्या में ट्रेनों के बदले जा रहे मार्ग, प्लेटफार्म पर यात्री बेहाल, जानिए क्या है कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी संख्या में ट्रेनों के बदले जा रहे मार्ग, प्लेटफार्म पर यात्री बेहाल, जानिए क्या है कारण
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 26 May 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
तेज धूप में परेशान यात्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शादियों का सीजन और गर्मी की छुट्टी में भी रेलवे ने रेल यात्रियों को रुला रखा है। कभी असमय कई ट्रेनें निरस्त हो जा रही हैं तो कभी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर दिया जा रहा है।
विभिन्न रेल खंडों पर चल रहे विकास कार्यों के चलते किए जा रहे ब्लॉक की समस्या के चलते रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां असमय कई ट्रेनें निरस्त हो जा रही हैं तो वहीं ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर दिया जा रहा है।
यही नहीं ट्रेनें घंटो स्टेशन के यार्ड में खड़ी प्लेटफार्म के खाली होने का इंतजार कर रही हैं। इसके चलते इस गर्मी में यात्रियों का हाल बेहाल है।
सुल्तानपुर-लखनऊ रेल खंड, मंडुवाडीह-इलाहाबाद, प्रतापगढ़-जंघई रेल सेक्शन सहित आस पास के अन्य कई रेल खंडों पर दोहरीकरण, आरओबी सहित अन्य विकास कार्य या तो चल रहे हैं या कुछ दिनों पहले ही समाप्त हुए हैं।
विज्ञापन
इसके चलते जहां कई ट्रेनें निरस्त हैं तो वहीं बड़ी संख्या में ट्रेनों को डायवर्टेड रूट से चलाया जा रहा है। बदले रूट से चलने की वजह से भी कई यात्रियों की ट्रेन छूट रही है। इसी प्रकार कैंट रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर छह पर वाशिंग एप्रन का काम शुरू हो गया।
इस वजह से भी कुछ ट्रेनों को निरस्त व शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। कैंट रेलवे स्टेशन पर डायवर्ट होकर पहुंच रही ट्रेन और प्लेटफार्मों की कमी के चलते यार्ड में घंटों ट्रेनें खड़ी रह रही हैं।