Train Fare Hike: दिल्ली, मुंबई और जम्मू का किराया बढ़ा, जानें कितनी हुई वृद्धि; यहां देखें- टिकट के रेट
Varanasi News: दिल्ली, मुंबई और जम्मू का किराया 10 से 25 रुपये तक बढ़ गया है। 500 किमी तक किराया नहीं बढ़ेगा। 2020 के बाद रेलवे ने किराये में मामूली वृद्धि की।
विस्तार
दिल्ली, मुंबई, हावड़ा की ट्रेनों में स्लीपर और एसी कोच का किराया 10 से 25 रुपये बढ़ गए हैं। 2020 के बाद रेलवे ने लंबी दूरी की ट्रेनों में किराया वृद्धि की है। एक जुलाई से नए दर लागू हो गए हैं। पहले दिन रेल काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक हुए। वाराणसी से दिल्ली तक स्लीपर का 10 रुपये, इकॉनमी क्लास का 25 रुपये किराया बढ़ा है।
रेल अधिकारियों के अनुसार, 500 किमी से अधिक दूरी के किराए में वृद्धि हुई है। बनारस और वाराणसी कैंट के मुख्य आरक्षण केंद्र के पर्यवेक्षकों ने बताया कि मुंबई, दिल्ली, हावड़ा जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। 10 से 25 रुपये तक किराये में अंतर है। जनरल टिकट में आधा पैसा, स्लीपर में एक पैसा और वातानुकूलित कोच का दो पैसे प्रति किमी की दर से किराया बढ़ा है।
स्लीपर कोच के टिकट के रेट
| स्टेशन ट्रेन | वर्तमान किराया | पहले किराया |
| दिल्ली शिवगंगा | 440 | 430 |
| मुंबई महानगरी | 665 | 625 |
| जम्मू बेगमपुरा | 600 | 590 |
| हावड़ा विभूति | 445 | 430 |
वातानुकूलित कोच के रेट
| स्टेशन क्लास | वर्तमान किराया | पहले किराया |
| दिल्ली इकॉनमी | 1065 | 1040 |
| मुंबई इकॉनमी | 1750 | 1700 |
| जम्मू इकॉनमी | 1570 | 1500 |
| हावड़ा इकॉनमी | 1155 | 1100 |
नोट- वातानुकूलित कोच के फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड, सीसी, ईसी किराये में एक सामान वृद्धि हुई है।
इसे भी पढ़ें; UP: पहले घाठी और आइसक्रीम खिलाई... फिर दोनों बच्चों को मार दी गोली; आजमगढ़ कांड की सामने आईं ये तीन वजहें