{"_id":"5733979a4f1c1b8a509198c9","slug":"raided-shops-intercepted-millions-tax-evasion","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकानों पर छापेमारी, लाखों की कर चोरी पकड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूकानों पर छापेमारी, लाखों की कर चोरी पकड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 12 May 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाणिज्य कर विभाग ने अभियान चलाकर शहर की दूकानों पर छापेमारी की और लाखों रुपये की कर चोरी पकड़ी। वरुणापार सहित अन्य इलाकों में मिठाई की दूकानों और रेस्टोरेंट पर सर्वे कर पक्की रसीद न काटे जाने पर चेतावनी दी गई। दूसरी ओर अर्दली बाजार में चश्मे की दो दूकानों पर छापे मारकर दस लाख रुपये की कर चोरी पकड़ी।
वाणिज्य कर विभाग ने दो दिन तक अभियान चलाकर मिठाई की नौ दूकानों पर सात लाख 4834 रुपये के बिल कटवाए। अर्दली बाजार के महावीर मंदिर चौराहा और कचहरी के पास चश्मों की दो दूकानों से बिल नहीं काटने और बाहर से सामान मंगाने पर वैट की चोरी के मामले सामने आए।
चश्मों की दूकानों पर डिप्टी कमिश्नर संजय मिश्रा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने दोनों प्रतिष्ठानों से कागजात जब्त कर लिए। उन्होंने बताया कि माल खरीदने के दस्तावेज मांगने पर चश्मों की दूकानों पर उचित दस्तावेज नहीं दिखाए गए। शहर में विभाग का अभियान और औचक निरीक्षण जारी रहेगा और पक्की रसीद न देने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
इस टीम में असिस्टेंट कमिश्नर मुकेश कुमार सिंह, पारितोष मिश्रा, शिवकुमार सिंह शामिल थे। मिठाई की दूकानों पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन एके गोयल के निर्देश पर 20 से ज्यादा क्षेत्रीय अधिकारियों की टीम ने सर्वे किया।