फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Raid on sweet factory due to raksha bandhan in varanasi

बलियाः रक्षाबंधन से पहले मिठाई की दुकानों पर छापा, पकड़ी गई सोन पापड़ी की अवैध फैक्ट्री 

Tue, 21 Aug 2018 06:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 21 Aug 2018 06:05 PM IST
विज्ञापन
Raid on sweet factory due to raksha bandhan in varanasi
demo pic
रक्षाबंधन को देखते हुए मिठाई की दुकानों पर छापा पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया। यूपी के बलिया में मंगलवार को डीएम भवानी सिंह खंगारोत के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के कई मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध तरीके से संचालित सोन पापड़ी फैक्ट्री की पकड़ी गई। इसको लेकर मिठाई दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


डीएम के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला अभिहीत अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के छह से अधिक मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन


इस दौरान जगदीशपुर स्थित एक सोन पापड़ी फैक्ट्री में टीम ने छापेमारी की जिसका कोई पंजीकरण नहीं था। फैक्ट्री में करीब साढ़े छह कुंतल सोन पापड़ी मिली, जिसे नष्ट कराया गया। वही 8 सैंपल भरे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मधेशिया स्वीट से लड्डू, खोवा, पनीर, चॉकलेटी बर्फी के नमूने लिए गए। वहीं गोकुल स्वीट से लड्डू, खोवा, पनीर, चॉकलेटी बर्फी, छेना की मिठाई, कालाजाम, ग्रीन चिल्ली सॉस के नमूने लिए गए। मंगलवार को टीम ने कुल 18 नमूने भरे।


जिला अभिहित अधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि यह अभियान रक्षाबंधन तक चलता रहेगा। सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed