फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   raid on petrol pump moving fast, four machine cancealed in purvanchal

पेट्रोल पंप पर छापेमारी तेज, पूर्वांचल में चार मशीनें सील

Wed, 03 May 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 03 May 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
raid on petrol pump moving fast, four machine cancealed in purvanchal
पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा रिमोट और चिप के जरिए ईंधन चोरी के खुलासे के बाद रोजाना छापेमारी में बड़े पैमाने पर मशीनों में गड़बड़ी के मामले उजागर हो रहे हैं। चिप लगाकर घटतौली करने का मामला सामने आने के बाद पूर्वांचल में बुधवार को पेट्रोल पंपों की जांच की गई।
विज्ञापन


गड़बड़ी मिलने पर चार मशीनें सील कर दी गईं। मऊ में मिर्जाहादी का पुरा स्थित एक पंप की दो मशीनों में घटतौली का मामला पकड़ा गया। दोनों मशीनों को सील कर दिया गया। आजमगढ़ में जांच के दौरान भंवरनाथ फ्यूल स्टेशन की दो मशीनों में गड़बड़ी मिलने पर पंप को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


आकांक्षा फिलिंग स्टेशन की जांच में धारिता माप 20 मिली छोटा मिलने पर बाट माप विभाग को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

इसके अलावा वाराणसी, बलिया, चंदौली, जौनपुर और मिर्जापुर में भी पेट्रोल पंपों की जांच की गई, लेकिन गड़बड़ी नहीं मिली। बता दें कि एसटीएफ ने लखनऊ में 27 अप्रैल को पेट्रोल पंप की डिस्पेंसिंग मशीनों में चिप लगाकर तेल चोरी करने का देश के सबसे बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed