फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rahul like krishn and akhilesh like arjun in poster

पोस्टर में राहुल गांधी बने कृष्ण तो अखिलेश दिखे अर्जुन, एफआईआर दर्ज

Thu, 19 Jan 2017 03:10 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
टीम डि़जिटल,वाराणसी Updated Thu, 19 Jan 2017 03:10 PM IST
विज्ञापन
rahul like krishn and akhilesh like arjun in poster
पोस्टर वॉर
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में महा गठबंधन की चर्चाओं के बीच एक पोस्टर में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को कृष्‍ण और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अर्जुन बताने वाले सपा कार्यकर्ता संदीप मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने बुधवार देर रात यहां एफआईआर दर्ज किया।

जिला प्रशासन ने शहर में इस पोस्टर को कई जगह लगाए जाने को आचार संहिता का उल्लंघन माना। इसी को देखते हुए चेतगंज थाने में एफआईआर दर्ज किया गया। प्रशासन अब पोस्टर की प्रिंटिंग करने वाले की तलाश कर रहा है। ‌ जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने बताया कि अचार संहिता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बुधवार को जारी किया गया यह संयुक्त पोस्टर सोशल मीडिया में वायरल हो गया। लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव संदीप मिश्रा के इस पोस्ट की चर्चा बुधवार को पूरे दिन होती रही। उन्होंने फेसबुक पर एक फोटो शेयर की जिस पर राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक रथ पर सवार है। राहुल गांधी सारथी बने हैं तो अखिलेश यादव अर्जुन की भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अखिलेश यादव को चुनाव चिह्न साइकिल मिलने के बाद सपाई उत्साहित

rahul like krishn and akhilesh like arjun in poster
राहुल गांधी और अखिलेश का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव को चुनाव चिह्न साइकिल मिलने के बाद सपाई उत्साहित हैं। पूरे जिले में जहां एक ओर कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं तो वहीं पार्टी के रणनीतिकार चुनावी नैया पार कराने की जुगत में है। सपा और कांग्रेस दोनों ने गठबंधन के स्पष्ट संकेत दे दिए हैं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी एवं सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक मंच से सभाएं भी करेंगे। रालोद और जदयू के भी इस महा गठबंधन में शामिल होने की चर्चाएं हैं। सपा कार्यकर्ता इस गठबंधन से बेहद उत्साहित हैं।

फेसबुक पर राहुल और अखिलेश की फोटो डालने वाले चेतगंज निवासी लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश सचिव संदीप मिश्रा का कहना है कि सपा और कांग्रेस के गठबंधन से निश्चित रूप से प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। कार्यकर्ता अपने ढंग से प्रचार प्रसार में जुटे हुए हैं।

वहीं सूत्रों की मानें तो गठबंधन के बाद सपा जल्द ही नए उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। जिले में सपा तीन से चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पांच सीटें वह कांग्रेस और अपना दल
(कृष्णा) गुट को दे सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed