फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rahul Gandhi Effigy Burnt BJP Labels Congress Leader China Ally and Traitor Chants Anti-Slogans

राहुल गांधी का पुतला फूंका: भाजपा ने कांग्रेस नेता को बताया चाइना का यार और गद्दार, लगाए विरोधी नारे; प्रदर्शन

Thu, 21 May 2026 12:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 21 May 2026 12:00 PM IST
सार

Varanasi News: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की और जले हुए मोबिल से राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे और विपक्ष पर देश विरोधी बयानबाजी का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Rahul Gandhi Effigy Burnt BJP Labels Congress Leader China Ally and Traitor Chants Anti-Slogans
राहुल गांधी का पुतला जलाते भाजपा के लोग। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Politics: वाराणसी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया।

विज्ञापन




कार्यकर्ता बेनियाबाद क्षेत्र में एकत्र हुए और हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'चाइना का ये यार है, राहुल गांधी गद्दार है' जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जले हुए मोबिल का इस्तेमाल कर राहुल गांधी का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक राजनीतिक माहौल गर्म रहा।

विज्ञापन

भाजपा की नीतियों का समर्थन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनूप जायसवाल ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार से कांग्रेस नेता हताश और निराश हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण राहुल गांधी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश विरोधी मानसिकता वाले बयानों को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों का समर्थन करते हुए विपक्ष पर देश की छवि खराब करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्र विजय सिंह और ओमप्रकाश यादव बाबू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुलदीप वर्मा और मंगलेश जायसवाल ने किया।

इस मौके पर गोपालजी जायसवाल, धीरेन्द्र शर्मा, अखिल वर्मा, शेखर जायसवाल, कन्हैया लाल सेठ, मनीष चौरसिया, सुनील कनौजिया, सिद्धनाथ गौंड, धरमचन्द, प्रदीप जायसवाल, अमित, रवि, प्रकाश समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी मौके पर तैनात रही और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed