फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ragini Rai elected chairman of co operative federation limited

हंगामे के बीच हुआ जिला सहकारी फेडरेशन का चुनाव, सपा की रागिनी राय निर्विरोध चेयरमैन बनीं

Tue, 24 Jul 2018 10:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 24 Jul 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
Ragini Rai elected chairman of co operative federation limited
रागिनी राय - फोटो : अमर उजाला
जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के पदाधिकारियों का चुनाव मंगलवार को हंगामे के बीच हुआ। रागिनी राय फेडरेशन की निर्विरोध चेयरमैन चुनी गईं। उधर, चुनाव में पर्चा फाड़ने का आरोप लगाकर भाजपा प्रत्याशी विभा मिश्रा और समर्थकों ने एडीएम सिटी कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे से ज्यादा धरना देकर भाजपाइयों ने विरोध दर्ज कराया, हालांकि इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों ने इस चुनाव से दूरी बनाए रखी। चुनाव की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन


जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड वाराणसी के चेयरमैन पद के चुनाव के लिए एडीएम सिटी कार्यालय में सुबह 10 बजे से ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी एवं समाजवादी पार्टी के नेता जुट गए थे। सपा की ओर से रागिनी राय और भाजपा की ओर से विभा मिश्रा ने पर्चा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी रागिनी राय के पर्चा दाखिल करने के बाद अचानक भाजपाइयों ने कार्यालय के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा प्रत्याशी विभा मिश्रा और समर्थकों का आरोप था कि सपा, बसपा और कांग्रेस के लोगों ने पर्चा छीनकर फाड़ दिया।

भाजपाइयों ने चुनाव को स्थगित करने की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन भी किया गया। एक ही नामांकन होने के चलते रागिनी राय को निर्विरोध चेयरमैन घोषित कर दिया गया। जीत का प्रमाण पत्र मिलने पर डायरेक्टरों ने रागिनी राय स्वागत कर जीत का जश्न मनाया। चुनाव अधिकारी एडीएम सिटी वीरेंद्र पांडेय रहे।

उपसभापति और प्रतिनिधि भी निर्विरोध

Ragini Rai elected chairman of co operative federation limited
चुनाव में गड़बड़ी के आरोप पर भाजपाइयों ने एडीएम सिटी कार्यालय पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
उपसभापति और प्रतिनिधियों का चुनाव भी निर्विरोध हुआ। उप सभापति पद पर सपा के शीतला प्रसाद सिंह, जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि लक्ष्मी प्रसाद राय, देवेन्द्र भारती का निर्विरोध चयन हुआ। इसके अलावा ओम प्रकाश राय उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लखनऊ के प्रतिनिधि, लक्ष्मी प्रसाद राय यूपी कॉपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड लखनऊ के प्रतिनिधि, जय प्रकाश राय उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ के प्रतिनिधि, राज कुमार सिंह उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ लखनऊ के प्रतिनिधि और तारा शंकर सिंह यूपी कॉपरेटिव यूनियन लिमिटेड लखनऊ के प्रतिनिधि के रूप में निर्विरोध चुने गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed