फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Queen Sati Dadi will perform ablutions by sitting on a boat decorated with flowers

फूलों से सजी नाव पर विराजमान होकर जलविहार करेंगी राणी सती दादी

Thu, 21 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Queen Sati Dadi will perform ablutions by sitting on a boat decorated with flowers
राणी सती दादी धाम समिति की ओर रामकटोरा स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर में 24 जुलाई को दादी का झूलनोत्सव मनाया जाएगा। बुधवार को रामकटोरा स्थित राणी सती मंदिर में तैयारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष रमेश कुमार चौधरी ने की। संस्था के मंत्री निधि देव अग्रवाल ने बताया कि श्री राणी सती झूलनोत्सव महोत्सव में कोलकाता से आए मालियों द्वारा रंग-बिरंगे खूबसूरत फूलों से दादी का हरियाली शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में बर्फ की सिल्लियों के बीच फूलों से सजी नौका में दादी के साथ 13 देवियां भी ज्वार से सजे मंडप में विराजमान होंगी। समुद्र मंथन में चारों तरफ झरने का स्वरूप तैयार किया जाएगा। मंदिर परिसर में कामिनी पत्ती रंग-बिरंगे फूलों से हरियाली सजावट की जाएगी। समाज के सुरेश तुलस्यान ने बताया कि भजन संध्या में कोलकाता व श्री राणी सती श्याम भक्त मंडल के कलाकार भक्तों को रसपान कराएंगे। दादी को सवामणी का प्रसाद का भोग लगेगा और भक्तों में प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा। महोत्सव के संयोजन में दीपक बजाज, अशोक सराफ, सुरेश तुलस्यान, शरद शाह, कृष्ण गोपाल तुलस्यान, अशोक अग्रवाल, नवीन जालान, आलोक मोदी, जगदीश सरावगी, आनंद तुलस्यान, महेश टेकरीवाल, वीरेंद्र अग्रवाल, अशोक गिनोडिया, महेश चौधरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed