फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pyorrhea patient be careful, can take your life

पायरिया के मरीज सावधान, जा सकती है जान

Sun, 19 Feb 2017 03:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 19 Feb 2017 03:55 PM IST
विज्ञापन
Pyorrhea patient be careful, can take your life
SFFgfdsgd - फोटो : Getty Images

अगर आप दांतों में दर्द से परेशान हैं तो सावधान हो जाएं। डाक्टरों के मुताबिक यह जानलेवा साबित हो सकता है ।  बीएचयू में चल रहे 21वीं इंडियन ऑर्थोडॉन्टिक सोसाइटी के सम्मेलन में आए एम्स के दंत चिकित्सा केंद्र के अध्यक्ष डॉ. ओपी खंडूजा का कहना है कि पायरिया में मुंह से निकलने वाला पस शरीर में जाता है।

विज्ञापन


यह हृदय रोग और ब्रेन हैमरेज के खतरे को बढ़ाता है। इससे पीड़ित गर्भवती मां से बच्चे को भी यह बीमारी हो सकती है। पायरिया से बचने के लिए जरूरी ये है कि भोजन से पहले हाथ धोएं। खाने के बाद कुल्ला करें। ब्रश जरूर करें।

विज्ञापन


बताया कि आज कल ‘अर्ली चाइल्डहुड कैरिएज (ईसीसी)’ की समस्या बच्चों में आ रही है और ये बोतल से दूध पिलाने से है। बच्चों को कभी बॉटल देकर छोड़ना या सुलाना नहीं चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि मुंह में अगर एक हफ्ते से ज्यादा कोई अल्सर है और वो एक ही जगह है तो यह खतरे की घंटी है। इससे मुंह के कैंसर का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।

चंडीगढ़ से आए इंडियन ऑर्थोडॉन्टिक सोसाइटी के ईसी मेंबर डॉ. सरबजीत सिंह ने बताया कि अब स्टील की जगह सेरेमिक और ग्लास के ब्रेसेस आ रहे हैं। ऐसे भी ब्रेसेस हैं, जो कि दांतों के पीछे से लगाए जा रहे हैं।


एक नई तकनीक भी है, जिसे इंविजिलाइन कहते हैं। इसमें ग्लास के प्लेट होते हैं। तीसरे दिन सम्मेलन में आए विशेषज्ञों का स्वागत प्रो. टीपी चतुर्वेदी और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजीत परिहार ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed