{"_id":"5bbf6250bdec22501629fb54","slug":"purvanchal-weather-changed-due-to-cyclone-titli","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में 'तितली' के कारण बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हुई बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में 'तितली' के कारण बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में हुई बूंदाबांदी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा और आंध्र प्रदेश में तबाही मचा रहे चक्रवाती तूफान 'तितली' का असर वाराणसी सहित पूरे पूर्वांचल में दिखा। गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद बादल छा गये और शाम को ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। बलिया में तेज हवाएं चलीं तो गाजीपुर में इसी दौरान हल्की बारिश हुई। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसएन पांडेय का कहना है कि ओडिशा में आए तितली तूफान का असर इसे कह सकते हैं।
इससे दो दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। बादल छाए रहेंगे, तेज हवाओं के बीच बारिश हो सकती है। रात में ठंडक भी बढ़ने के आसार हैं। हालांकि यह पूर्वांचल में कितना असर डालेगा काफी हद तक स्थानीय परिस्थितियों पर ही निर्भर करता है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया।