फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   purvanchal vidyut vitran nigam limited gm general manager tacke action against Executive Engineer after viral video of bribe

वाराणसीः लेनदेन के आरोप में नपे बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता, वायरल वीडियो पर एमडी ने की कार्रवाई

Thu, 22 Jul 2021 12:13 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jul 2021 12:13 AM IST
सार

बिजली विभाग में टेंडर के एक मामले में लेन देन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसकी जानकारी पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक को हुई तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई की

विज्ञापन
purvanchal vidyut vitran nigam limited gm general manager tacke action against Executive Engineer after viral video of bribe
पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिजली विभाग में टेंडर संबंधित कार्यों के लिए पैसे के लेनदेन के आरोप में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) विद्याभूषण ने अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद पर कार्रवाई की है। लेन देन के वायरल वीडियो पर हुई कार्रवाई में अधिशासी अभियंता को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है। मामले की जांच भी शुरू हो गई है। मामले में एक अधीक्षण अभियंता की भी संलिप्तता बताई जा रही है, जिस पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। 

विज्ञापन


बिजली विभाग में टेंडर के एक मामले में लेन देन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। इसकी जानकारी प्रबंध निदेशक को हुई तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई की। बिजली विभाग की ओर से प्रेस को जारी बयान में बताया गया है कि अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद विद्युत वितरण खंड द्वितीय द्वारा किसी व्यक्ति से टेंडर संबंधित कार्यों में पैसे के लेनदेन की बात की जा रही है।
विज्ञापन


यह मामला प्रथम दृष्टया कदाचार, भ्रष्टाचार की परिधि में आता है। ऐसे में अधिशासी अभियंता को मुख्यालय से संबद्ध करते हुए आरोप पत्र जारी किया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है, जिसके लिए 15 दिन का समय दिया गया है।  साथ ही एक अधीक्षण अभियंता की संलिप्तता का भी अधिशासी अभियंता ने जिक्र किया है। जांच में नाम की पुष्टि होने पर उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed