फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   purvanchal university affiliated college result will be stop

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 241 कालेजों का रुकेगा रिजल्ट, जानिए कारण

Thu, 15 Jun 2017 06:14 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर Updated Thu, 15 Jun 2017 06:14 PM IST
विज्ञापन
purvanchal university affiliated college result will be stop
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संबद्ध 241 कालेजों को रिजल्ट इस बार फंसेगा। इसके कारण अलग अलग हैं। 241 में सबसे ज्यादा 82 कॉलेज आजमगढ़ जिले के हैं। 241 की सूची में से 90 कालेजों की परीक्षा फीस बकाया है और 151 कालेज सामूहिक नकल में फंसे हैं।
विज्ञापन


सबसे अधिक 82 कालेज आजमगढ़ जिले के है। परीक्षा फीस नहीं जमा करने के कारण कारण विवि प्रशासन ने रिजल्ट रोक दिया है। सामूहिक नकल वाले कालेजों की सूची यूएफएम (अनफेयर मीन) कमेटी को सौंप दिया है। रिजल्ट रुकने के कारण कालेजों की बेचैनी बढ़ गई है।  
विज्ञापन


विश्वविद्यालय से संबद्ध से 90 कालेज ऐसे हैं जिनके सत्र 2016-17 में दाखिला लेने वाले छात्रों की परीक्षा फीस ही नहीं जमा किया है। इन कालेजों पर विवि का 8 करोड़ रूपये परीक्षा फीस का बकाया है। फीस नहीं मिलने के कारण विवि ने इन कालेजों का रिजल्ट घोषित करने से इनकार कर दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के  लिए फार्म जमा होते समय भी कालेजों को फीस जमा करने का समय दिया गया था। लेकिन कालेजों ने परीक्षा फीस नहीं जमा किया। फीस नहीं मिलने के  बावजूद विवि ने छात्रों को परीक्षा में शामिल कर लिया था। परीक्षा खत्म होने के बाद भी कालेजों ने फीस नहीं जमा नहीं किया। 

 उधर, परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल के आरोप में पकड़े गए 151 कालेजों का रिजल्ट भी फंस गया है। परीक्षा के दौरान इन कालेजों पर सामूहिक नकल का आरोप लगा है। इन कालेजों के मामले की जांच करने के लिए यूएफएम कमेटी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।


कमेटी बैठक कर यह तय करेगी की उड़ाका दल द्वारा इन कालेजों पर लगाए गए आरोप सही है या नहीं। विषय विशेषज्ञों से मामले की जांच कराने के बाद ही रिजल्ट पर निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed