फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Purva express accident helpline number from chandauli

पूर्वा एक्सप्रेस हादसे के कारण बदला ट्रेनों का रूट, पीडीडीयू जंक्शन ने जारी की हेल्पलाइन

Sat, 20 Apr 2019 03:06 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,चंदौली Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 20 Apr 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
Purva express accident helpline number from chandauli
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन - फोटो : अमर उजाला

कानपुर के रूमा स्टेशन पर नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद हावड़ा नई दिल्ली रेल रूट पर ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सबसे ज्यादा नई दिल्ली जाने वाली राजधानी ट्रेन प्रभावित हुई है। 

विज्ञापन


दुर्घटना के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भुनेश्वर राजधानी, सियालदह राजधानी और कोलकाता राजधानी 4 घंटे से अधिक समय तक खड़ी रही। नई दिल्ली जाने वाली सभी ट्रेनों को लखनऊ होकर भेजा जा रहा है। प्रभावित राजधानी ट्रेनों को भी लखनऊ के जरिए दिल्ली भेजा गया है। वहीं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर लैंडलाइन 05412-252232 और रेलवे नंबर 12303 हैं। वहीं, अपने गंतव्य को जाने के लिए दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचे यात्रियों को उनके ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पा रही है। जिससे वे परेशान हो रहे हैं और ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ इकट्ठा होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के डायरेक्टर हिमांशु शुक्ल ने बताया की रात 12:50 बजे रूमा स्टेशन पर पूर्वा एक्सप्रेस 12303 के 12 कोच डीरेल हो गए। जिसके बाद मुगलसराय प्रभाग के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर एहतियातन हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए।

आरपीएफ स्टाफ को अलर्ट कर दिया गया है। किसी को कोई समस्या ना हो इसलिए सभी स्टाफ को तैनात कर दिया गया है। जब तक वहां पर ट्रेन की पोजीशन फिटनेस में नहीं आ जाती है, तब तक सारी गाड़ियां लखनऊ रूट से ही चलाई जाएंगी।

राजधानी समेत कई ट्रेनों का बदला रूट

कानपुर स्टेशन के पास पूर्वा एक्सप्रेस के शुक्रवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के बाद से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से गुजरने वाली ट्रेनों का रूट बदल दिया गया। राजधानी सहित दर्जनभर अप और डाउन की ट्रेनों को वाराणसी और लखनऊ के रास्ते चलाया गया। 
 

इन ट्रेनों के बदले रूट

12301 अप हावड़ा राजधानी
12313 अप सियालदह राजधानी
12323 अप कोलकाता आनंदबिहार
12235 मधुपुर आनंद विहार
12817 अप हटिया झारखंड
12877 अप रांची इंटरसीटी
12948 अप पटना अहमदाबाद
14019 अप त्रिपुरा एक्सप्रेस
22823 अप भुवनेश्वर राजधानी


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed