{"_id":"62d7c3b0303007264b063e22","slug":"purse-of-female-visitor-from-hyderabad-was-stolen-in-durgakund-temple-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: दुर्गाकुंड मंदिर में हैदराबाद की महिला दर्शनार्थी का उचक्कों ने उड़ाया पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: दुर्गाकुंड मंदिर में हैदराबाद की महिला दर्शनार्थी का उचक्कों ने उड़ाया पर्स
Wed, 20 Jul 2022 02:29 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 20 Jul 2022 02:29 PM IST
सार
हैदराबाद की रहने वाली सौम्या सुधारणी अपने परिजनों के साथ बुधवार सुबह दुर्गाकुंड मंदिर पहुंची। दर्शन के लिए जब वो कतार में लगकर आगे बढ़ रही थी, तभी किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर पर्स उड़ा दिया।
विज्ञापन
दुर्गाकुंड मंदिर में सीसी कैमरों की फुटेज को खंगालते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के दुर्गाकुंड मंदिर परिसर में सावन मेला के बावजूद पुलिसकर्मियों के नदारद रहने के कारण उचक्के सक्रिय हैं। बुधवार को दर्शन-पूजन के लिए कतार में खड़ी हैदराबाद की महिला दर्शनार्थी का उचक्कों ने पर्स उड़ा दिया। पर्स में 50 हजार नकद, आईडी, ट्रेन का टिकट, मोबाइल फोन और होटल के कमरे की चाबी थी।
दर्शन-पूजन के बाद बाहर निकलने पर महिला ने पर्स गायब देख आननफानन दुर्गाकुंड पुलिस चौकी पहुंची। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे को जांच की लेकिन महिला का पर्स नहीं मिला, न चोरी करने वाले की पहचान हुई। थोड़ी देर बाद बाद महिला का पर्स आनंद पार्क के पास गिरा मिला।
बीते सोमवार को भी दुर्गाकुंड मंदिर में हुई थी चोरी
स्थानीय लोगों ने दुर्गाकुंड चौकी प्रभारी को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। पर्स से पैसा, मोबाइल और टिकट गायब था। जबकि अन्य कागजात मिले। हैदराबाद की रहने वाली सौम्या सुधारणी छह लोगों के साथ काशी भ्रमण पर आई है। सोनारपुरा स्थित किसी होटल में रुकी है।

बुधवार सुबह काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने के बाद दुर्गाकुंड मंदिर पहुंची तो ये घटना घट गई। सौम्या अपने मोबाइल की कीमत 82 हजार रुपये बता रही है। मंदिर से जुड़े लोगों का आरोप है कि सावन में भीड़भाड़ होने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद नहीं है। मंदिर की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी सिर्फ सुबह और में शाम आते हैं। थोड़ी देर बाद नदारद हो जाते हैं। बीते सोमवार को भी इसी मंदिर परिसर में एक महिला महिला दर्शनार्थी का पर्स उचक्कों ने उड़ाया था।