फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Puja special train will run on festivals six trains going to Jammu Ludhiana cancelled in varanasi

काम की बात: त्योहारों पर चलेगी पूजा स्पेशल गाड़ी, जम्मू, लुधियाना जाने वाली छह ट्रेनें निरस्त समेत जरूरी खबरें

Wed, 03 Sep 2025 11:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 03 Sep 2025 11:55 AM IST
सार

Varanasi News: पूजा विशेष गाड़ी 28 सितंबर से दो नवंबर तक चलेगी। इससे रेल यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। वहीं वाराणसी से लुधियाना और जम्मू की ओर जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
Puja special train will run on festivals six trains going to Jammu Ludhiana cancelled in varanasi
Train - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूजा विशेष गाड़ी 28 सितंबर से दो नवंबर तक चलेगी

विज्ञापन

रेलवे प्रशासन की ओर से दशहरा, दीपावली और छठ के मद्देनजर 05314/05313 गोमती नगर-महबूबनगर-गोमती नगर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। गोमतीनगर से यह ट्रेन 28 सितंबर से दो नवंबर तक हर रविवार और महबूबनगर से 29 सितंबर से तीन नवंबर तक हर सोमवार को छह फेरों के लिए चलेगी। 28 सितंबर को गोमतीनगर से रात 12.15 बजे चलेगी और दोपहर 1.35 बजे वाराणसी पहुंचेगी।  

जम्मू, लुधियाना जाने वाली छह ट्रेनें निरस्त
वाराणसी से लुधियाना और जम्मू की ओर जाने वाली कई ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। पंजाब में आई बाढ़ और जम्मू में भूस्खलन की घटना को देखते हुए ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। मंगलवार को भी बेगमपुरा एक्सप्रेस में स्लीपर की कई सीटें खाली गईं। वहीं, जम्मू जाने वाली 12355 अर्चना एक्सप्रेस, 22317 हमसफर एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस निरस्त रहीं।
विज्ञापन


ये दोनों ट्रेनें 9-16-23 सितंबर को निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 03309 धनबाद-जम्मूतवी गरीबरथ स्पेशल भी मंगलवार को निरस्त रही। ये ट्रेन छह और नौ सितंबर को भी निरस्त रहेगी। उधर, जम्मू से वाराणसी आने वाली 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस भी मंगलवार को निरस्त रही। 22318 सियालदह हमसफर एक्सप्रेस, 12356 अर्चना एक्सप्रेस, 03222 समर स्पेशल बुधवार को भी निरस्त रहेगी। 03310 जम्मूतवी धानापुर स्पेशल को तीन, सात, दस सितंबर को निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीनी मांझे के मामले में एनजीटी ने मांगा यूपी से जवाब

चीनी मांझे से विवेक शर्मा (25) की मौत के मामले में पीड़ित परिवार को मुआवजा देने के लिए एनजीटी ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। एनजीटी में मंगलवार को चार सदस्यीय पीठ के समक्ष सुनवाई हुई। अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी। बीते साल 31 दिसंबर को बाइक सवार विवेक शर्मा की चीनी मांझे से गर्दन कटने से मौत हो गई थी। विवेक की मां श्यामलता ने याचिका दायरी की थी। पिछली सुनवाई के दौरान इस मामले के कानूनी पहलुओं पर एनजीटी ने श्यामलता के अधिवक्ता से जवाब मांगा था।  

इसी महीने पूरा होगा कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज

कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसी महीने में इसे पूरा किया जाना है। सितंबर-2019 में कज्जाकपुरा रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ था। इसे जून-2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अफसर एक साल तक आरओबी का खाका खींचते रह गए। इसके चलते यह प्रोजेक्ट देरी से बढ़ता रहा। अब इसी महीने इसका काम पूरा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed