वाराणसी में लोक निर्माण विभाग की मनमानी: चांदपुर में सड़क की चौड़ाई घटाई और बिना ढंके नाली बनाई
चांदपुर औद्योगिक आस्थान में बनी नालियां ढक्कन नहीं होने के कारण मलबे से भर गई हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग का दावा है कि जो धनराशि मिली है, उससे नाली और सड़क निर्माण का काम शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित होने वाली चांदपुर औद्योगिक आस्थान की सड़क और नाली निर्माण में लोक निर्माण विभाग ने खूब मनमानी की है। सात मीटर सड़क कई जगहों पर साढ़े छह मीटर में ही सिमट कर रह गई है और खुली पड़ी नालियां कई जगह लिंक भी नहीं है। ऐसे में ड्रेनेज सिस्टम पर भी सवाल खड़ा होना लाजिमी है।
सात मीटर चौड़ी सड़क कई जगहों पर मानक पूरा नहीं कर रही है। उधर, विभाग का दावा है कि 10.58 करोड़ रुपये में प्रस्तावित काम को पूरा कर लिया गया है। सड़कों के किनारे इंटरलॉकिंग और नालियों को ढंकने के लिए और पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेज दिया गया है।
चांदपुर औद्योगिक आस्थान में बनी नालियां ढक्कन नहीं होने के कारण मलबे से भर गई हैं। पानी निकलना मुश्किल है। इंटरलाकिंग का काम अभी चल रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग का दावा है कि जो धनराशि मिली है, उससे नाली और सड़क निर्माण का काम शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।
इसका लोकार्पण 25 अक्तूबर को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। सड़क भी जैसे तैसे बना दी गई है। औद्योगिक क्षेत्र के पार्क के पास सड़क और पटरी पर लगे ट्रांसफार्मर और बिजली के खंभों को भी नहीं हटाया गया।
खुली नाली और निकली सरिया से खतरा
...तो दूसरे फेज में पूरी होगी इंटरलाकिंग, ढंकी जाएगी नाली
लोक निर्माण विभाग के एई जितेंद्र सिंह का कहना है कि जो बजट जारी हुआ था, उससे नाली निर्माण और सड़क का कार्य पूरा करा लिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र में कुछ हिस्से पर इंटरलाकिंग भी कराई जानी थी, जिसे पूरा करा लिया गया है। इसके अलावा नालियों के पूरी तरह से ढंकने, बाकी इंटरलाकिंग का काम पूरा करने के लिए करीब पांच करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृत होते ही बाकी कार्यों को पूरा करा लिया जाएगा।