{"_id":"605ef5398ebc3e8ccb01fca4","slug":"pt-devbrata-mishra-sitarist-kashi-classical-music-in-online-event-all-over-the-world","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दुनियाभर में गूंजा काशी के देवब्रत का सितार, ऑनलाइन आयोजन में जमाया शास्त्रीय संगीत का रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनियाभर में गूंजा काशी के देवब्रत का सितार, ऑनलाइन आयोजन में जमाया शास्त्रीय संगीत का रंग
Sat, 27 Mar 2021 02:35 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:35 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन मंच पर संगीत की प्रस्तुति
- फोटो : सोशल मीडिया।
वैश्विक मंच पर बनारस घराने के पं. देवब्रत मिश्र का सितार झंकृत हुआ। दुनिया भर के 16 ख्यातिलब्ध कलाकारों ने एक साथ ऑनलाइन मंच पर संगीत की प्रस्तुतियों से संगीत के वैश्विक स्वरूप का अहसास कराया। शुक्रवार को वैश्विक संगीत संस्था मंडोकि सोलमेट्स ने कोरोना संक्रमण के कारण अलग-थलग पड़े कलाकारों को एक मंच से जोड़ा।
विज्ञापन
"म्यूजिक इज द ग्रेटेस्ट यूनिफायर ब्रिजिंग द गैप अराउंड द वर्ल्ड" के नाम से आयोजित कार्यक्रम में विश्व के 16 देशों के कलाकार शामिल हुए। दुनियाभर के कलाकार जब एक साथ ऑनलाइन मंच पर आए तो विश्व संगीत का अद्भुत सुर सुनाई पड़ा। दुनियाभर के 16 अलग-अलग विधाओं के दिग्गज एक साथ जुड़े। भारत से प्रतिनिधि पं. देवब्रत मिश्र के अलावा पं. प्रशांत मिश्र ने प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
वहीं वैश्विक कलाकारों में जर्मनी के लेज्ली मंडोकि एवं जूलिया मंडोकि गायन और ड्रम पर, बर्लिन की टिल बोरनी ट्रम्पेट पर, न्यूयॉर्क के अल्दी मेओला गिटार पर, रैंडी ब्रेचकर गायन पर, माइक स्टर्न इलेक्ट्रिक गिटार पर, लिवरपूल के जॉन हेल्लीवेल्ल सेक्सोफोन पर, मियामी की रिचर्ड बोना बेस गिटार पर, बोस्टन के स्टीव बेली गिटार पर, सैन फ्रांसिस्को के जेसी सीबेनबर्ग स्लाइड गिटार पर, लंदन के निक वान इडे गायन पर, ऑक्सफोर्ड के ईयान एंडरसन सिल्वर फ्लूएट पर, शंघाई के जेन जोई पियानो पर एवं नैश्विल के बिल एवान्स ने सेक्सोफोन पर सहभागिता की। कार्यक्रम का प्रसारण सभी डिजिटल प्लेटफार्म पर एक साथ किया गया।
विज्ञापन
माइकल जैक्सन भी दे चुके हैं प्रस्तुति
Trending Videos
इसके पूर्व मंडोकि सोलमेट्स द्वारा विश्व शांति के लिए आयोजित 'वी आर द वर्ल्ड' नामक कार्यक्रम में विख्यात कलाकार माइकल जैक्सन ने भी प्रस्तुति दी थी। ज्ञातव्य हो कि पं. देवब्रत मिश्र ख्यातिलब्ध सितारवादक पं. शिवनाथ मिश्र के पुत्र हैं और पूरी दुनिया में भारतीय शास्त्रीय संगीत को एक पहचान दिलाने में प्रयासरत हैं।