फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Pt. D chef Padma awards, including six proposed

पं. विकास महाराज समेत छह को पद्म पुरस्कार का प्रस्ताव

Fri, 13 Jan 2017 02:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Fri, 13 Jan 2017 02:43 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने प्रसिद्ध सरोद वादक पं. विकास महाराज समेत छह व्यक्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। ग्राफिक डिजाइनर मनीष खत्री, लेखक  डॉ. विवेकानंद तिवारी, वी.कृष्णमूर्ति, नीलकमल और जमाल अहमद के नाम भी इस सूची में शामिल हैं। राज्य सरकार की स्क्रीनिंग कमेटी इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को भेजेगी। पुरस्कारों की घोषणा 26 जनवरी से पहले की जा सकती है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यश भारती से सम्मानित पं. विकास महाराज को यूनेस्को ने सदस्यता दी है। कबीर चौरा में रहने वाले बनारस घराने के इस कलाकार को वर्ल्ड हेरिटेज कन्वेंशन श्रेणी में स्थान दिया गया है। विकास महाराज को न्यूजीलैंड की संसद में सम्मान के साथ ही1995 में जर्मनी की सरकार द्वारा सांस्कृतिक संबंध विस्तार के लिए प्रोफेसर की उपाधि दी जा चुकी है। कैमूर (बिहार) के मूल निवासी डॉ. विवेकानंद तिवारी ने बीएचयू से शिक्षा ग्रहण की है। आईआईटी खड़गपुर में परियोजना अधिकारी रहे हैं। दावा है कि इनकी अब तक 19 पुस्तकें एवं 70 शोध प्रकाशित हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed