फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Psychiatric teenager killed elderly couple with brick died on the spot in azamgarh

यूपी: मनोरोगी किशोर ने बुजुर्ग दंपती पर ईंट से किए ताबड़तोड़ प्रहार, मौके पर मौत

Sat, 10 Oct 2020 06:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Oct 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Psychiatric teenager killed elderly couple with brick died on the spot in azamgarh
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक बुजुर्ग दंपती की पड़ोस के एक मनोरोगी किशोरी ने ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने ईंट से दोनों के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार किया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के गढ़ौली गांव निवासी श्रीनाथ मौर्या(70)  और उनकी पत्नी मैना देवी(65) शुक्रवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। पड़ोस का रहने वाला मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक रात में मौके पर पहुंचा और पास में रखी ईंट से श्रीनाथ व मैना देवी के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया।
विज्ञापन



दंपती की चीख-पुकार पर जब तक परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचते तब तक आरोपी सिर पर दर्जनों प्रहार कर चुका था। लोगों ने बुजुर्ग दंपति को अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन उनकी तब तक मौत हो गई। सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस के साथ ही सीओ लालगंज भी मौके पर पहुंचे और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Psychiatric teenager killed elderly couple with brick died on the spot in azamgarh

वहीं आरोपी को भी पुलिस ने अपनी कस्टडी में ले लिया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी किशोर मानसिक रूप से अस्वस्थ है। परिवार के लोगों ने उसे एक कमरे में बंद कर रखा हुआ था। रात में किसी तरह वह कमरे से बाहर आ गया और फिर उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। एसपी सुधीर सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed