{"_id":"60a963b38ebc3efbd1476917","slug":"protests-two-sides-face-to-face-construction-of-boundary-wall-in-temple-premises-city-news-vns590852553","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर में चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिसर में चहारदीवारी निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बजरडीहा के सरायसुर्जन मोहल्ला स्थित मंदिर परिसर में चहारदीवारी निर्माण को लेकर शनिवार सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। निर्माण रोकने की मांग को लेकर एक पक्ष के लोग सड़क पर उतर गए। इसके साथ पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाते हुए सुंदरपुर-लंका मार्ग स्थित बृजइन्क्लेव कालोनी मोड़ पर सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए। हालांकि पांच से सात मिनट के अंदर ही पहुंची पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर हटा दिया। एहतियातन मोहल्ले में पुलिस तैनात की गई है।
भेलूपुर थाना अंतर्गत बजरडीहा स्थित सरायसुर्जन मोहल्ले में सुरजन बाबा मंदिर परिसर की जमीन को लेकर स्थानीय निवासी गुड्डू की ओर से 2009 में मुकदमा दायर किया गया था। पांच अप्रैल को गुड्डू मुकदमा हार गया तो इलाके के ही रहने वाली राधा तिवारी ने बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू करा दिया। इस पर गुड्डू से जुड़े पक्ष के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि निर्माण कार्य रुकवाने के लिए गुड्डू जब भेलूपुर थाने पर प्रार्थना पत्र देने गया तो पुलिस बैठा ली। इसकी जानकारी पाते ही मोहल्ले के लोगों ने मंदिर परिसर पहुंच निर्माण कार्य रुकवाकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार यह जमीन सरकारी है। सालों से यहां मंदिर स्थापित है। मौके पर भेलूपुर थाने की पुलिस लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी थी कि तब तक 25 से 30 की संख्या में महिलाओं ने दोपहर में सुंदरपुर-लंका मार्ग स्थित बृजइन्क्लेव कालोनी मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया।
विज्ञापन
भेलूपुर इंस्पेक्टर अमित मिश्रा व यातायात पुलिस ने पांच से सात मिनट में महिलाओं से सड़क खाली कराया। भेलूपुर इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने बताया कि स्थानीय निवासी गुड्डू की तरफ से 2009 में मुकदमा किया गया था कि यह जमीन बंजर और यहां मंदिर है। डेढ़ माह पूर्व गुड्डू यह मुकदमा हार गया। कोर्ट के आदेश के अनुसार यह जमीन राधा तिवारी की है। जमीन पर राधा तिवारी ने निर्माण कार्य शुरू कराया तो इसका गुड्डू और उसके पक्ष से जुड़े लोगों ने विरोध किया। अशांति फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।