फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protest people for infoachment broak

विरोध के बाद भी चली हल्लागाड़ी, ढहाए अतिक्रमण

Wed, 25 Feb 2015 01:52 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Wed, 25 Feb 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
Protest people for infoachment broak

वाराणसी। व्यापारियों के विरोध के बाद भी मंगलवार को शहर के चार प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। विशेश्वरगंज में फल विक्रेताओं ने प्रशासन से गुहार लगाई कि उन्हें उजाड़ने से पहले जगह दी जाए ताकि उनका कारोबार प्रभावित न हो। इसके लिए नगर निगम को विश्वेश्वरगंज में स्थान की तलाश करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान फल और सब्जी विक्रेताओं ने दुकानें न लगाके विरोध जताया।

विज्ञापन

अभियान के तहत मंगलवार को मैदागिन से विश्वेश्वरगंज, मैदागिन से गोदौलिया, चेतगंज से मलदहिया, चौकाघाट से हुकुलगंज मार्ग पर अतिक्रमण ढहाया गया। चेतगंज से मलदहिया के बीच अधिकारियों ने पार्किगिं के स्थान पर बेसमेंट में खुली दुकानों को हटाने के लिए वीडीए के अधिकारियों को निर्देश दिया।
विज्ञापन

 इसके साथ ही लहुराबीर स्थित मिठाई एक की दुकान के सामने अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के लोगों ने भी अभियान का साथ दिया। उधर, मैदागिन से विश्वेश्वरगंज मार्ग पर फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौके पर पहुंचे एडीएम सिटी विंध्यवासिनी राय ने व्यापारियों के साथ मछोदरी पार्क के आसपास के इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क के सामने की जमीन पर कूड़ा फेंकने का स्थान देख उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिया कि कूड़े के लिए दूसरे जगह की तलाश करें। चौकाघाट से हुकुलगंज और गोदौलिया तक चले अभियान का विरोध भी हुआ लेकिन विरोध करने वाले कागजात नहीं दिखा सके। इसके बाद अवैध निर्माण ढहा दिए गए। इसके चलते कुछ देर तक जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed