{"_id":"66fc912073ab061710090a67","slug":"protest-outside-vc-residence-to-protest-against-putting-friend-in-police-station-varanasi-news-c-20-vns1056-746507-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"BHU: दोस्त को थाने में बिठाने के विरोध में वीसी आवास के बाहर धरना, छात्रों ने खूब की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU: दोस्त को थाने में बिठाने के विरोध में वीसी आवास के बाहर धरना, छात्रों ने खूब की नारेबाजी
Wed, 02 Oct 2024 03:05 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 03:05 PM IST
सार
बीएचयू के वीसी आवास के बाहर छात्रों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि उसके एक दोस्त को लंका थाने में बुलाकर बिठा लिया गया। डेढ़ घंटे के प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद डिप्टी चीफ प्रॉक्टर ने लिखित आश्वासन देकर इसे खत्म कराया।
विज्ञापन
धरना दे रहे छात्रों को समझाती सुरछा गार्ड की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के वीसी आवास के बाहर मंगलवार देर रात 50 छात्रों ने धरना दिया। छात्रों ने कहा कि उसके एक दोस्त को दोपहर के दो बजे लंका थाने में बुलाकर बिठा लिया गया। देर रात तक उसे न छोड़ने पर छात्रों ने धरना शुरू कर दिया। डेढ़ घंटे के प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद डिप्टी चीफ प्रॉक्टर ने लिखित आश्वासन देकर इसे खत्म कराया।
छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के नाम प्रार्थना पत्र देकर धरना खत्म किया। सोमवार को नुआंव चौराहे पर एक छात्र पर हमला हुआ। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया। आरोप है कि इसके बाद 25 लोग अस्पताल में पहुंचकर मारपीट करने लगे।
फायरिंग भी करने का प्रयास किया गया, लेकिन गोली नहीं चल सकी। असलहा भी लहराया गया। उस दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया था।