फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Protest of lawyers continues against Hapur incident, symbolic effigy of DGP and Chief Secretary burnt

Varanasi: हापुड़ की घटना के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन जारी, डीजीपी और मुख्य सचिव का प्रतीकात्मक पुतला फूंका

Wed, 06 Sep 2023 07:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 06 Sep 2023 07:46 AM IST
सार

यूपी बार काउंसिल सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह व विनोद कुमार पांडेय, सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रभु नरायन पांडेय, महामंत्री शशिकांत दूबे, बनारस बार महामंत्री प्रदीप राय, अंजनी श्रीवास्तव, समेत काफी संख्या में वकील शामिल रहे।

विज्ञापन
Protest of lawyers continues against Hapur incident, symbolic effigy of DGP and Chief Secretary burnt
Varanasi: हापुड़ की घटना के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में यूपी बार कौंसिल के आह्वान पर वकीलों की हड़ताल जारी है। मंगलवार को वकीलों ने पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए प्रदेश के डीजीपी और मुख्य सचिव का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। साथ ही डीएम पोर्टिंको पर प्रदर्शन किया। इसके बाद आयोजित सभा में हापुड़ के एसपी और सीओ के स्थानांतरण के साथ घटना में शामिल पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने के साथ घायल वकीलों के सहायता देने की मांग की।

विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि जो जांच कमेटी बनी है, उसमें यूपी बार काउंसिल के चेयरमैन और रिटायर्ड हाईकोर्ट जज को शामिल किया जाए। कहा वकीलों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi:  हरिविलास होटल में लगी भीषण आग, तीन मंजिल तक फैली; बिजली की सप्लाई रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर यूपी बार काउंसिल सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह व विनोद कुमार पांडेय, सेंट्रल बार अध्यक्ष प्रभु नरायन पांडेय, महामंत्री शशिकांत दूबे, बनारस बार महामंत्री प्रदीप राय, अंजनी श्रीवास्तव, समेत काफी संख्या में वकील शामिल रहे। यूपी बार काउंसिल के सदस्य अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को वर्चुअल बैठक नहीं हो सकी। अब 8 मार्च को यूपी बार कौंसिल की बैठक प्रयागराज स्थित बार कौंसिल मुख्यालय पर होगी। इसमें आंदोलन की रणनीति पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed