फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Fierce fire in Varanasi Hari Vilas Hotel update news

Varanasi Hotel Fire: रिहायशी इलाके के होटल हरिविलास में भीषण आग, धुएं से दम फूला, जान बचाकर भागे लोग

Tue, 05 Sep 2023 11:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 05 Sep 2023 11:16 PM IST
सार

वाराणसी के पांच मंजिला हरिविलास होटल में भीषण आग लग गई। होटल में आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है। 

विज्ञापन
Fierce fire in Varanasi Hari Vilas Hotel update news
हरिविलास होटल में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के श्रीनगर कॉलोनी स्थित हरिविलास होटल में मंगलवार की रात आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें विकराल हो उठीं। कमरों व रेस्टोरेंट में धुआं भर गया। होटल में ठहरे लोगों का दम फूलने लगा। किसी तरह जान बचाकर लोग बाहर आए। सूचना पाकर एक-एक कर आई दमकल की सात गाड़ियों की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट बताई गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन

लक्सा थाना क्षेत्र की श्रीनगर कॉलोनी में कारोबारी विजय मोदी का हरिविलास होटल है। होटल में भूतल और उसके ऊपर के दो तल के अलावा छत पर टिन शेड डालकर किचन सहित अन्य काम के लिए इस्तेमाल किया जाता है। होटल के भूतल में ठहरने के लिए कमरे बने हैं। प्रथम और द्वितीय तल पर रेस्टोरेंट है। रात नौ बजे के बाद बिजली गुल हुई । कुछ देर बाद फिर आई। बिजली जाने-आने के दौरान ही भूतल स्थित किचन के पास एमसीबी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बिजली के तार की पाइप के सहारे आग तीसरे तल पर बने टिन शेड तक पहुंच गई। तीसरे तल से आग की लपटें दूसरे तल और प्रथम तल तक भी पहुंच गई। आनन-फानन में होटल के द्वितीय, प्रथम और भूतल स्थित कमरों में मौजूद लोगों और स्टाफ को बाहर निकाला गया। हालांकि, इस बीच धुएं ने सबको परेशान कर दिया। दम फूलने लगा और खांसी आने लगी। सूचना लक्सा थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की सात गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।आग लगने से हुए नुकसान का फिलहाल आकलन नहीं किया जा सका है।

आग लगने के कारण किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है। अग्निशमन विभाग ने होटल का कोना-कोना खंगाला है। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।- अवधेश कुमार पांडेय, एसीपी दशाश्वमेध

मची भगदड़, इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद की गई

होटल हरिविलास में आग लगते ही कमरों और रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के साथ ही स्टाफ के बीच पहले बाहर निकलने की होड़ सी लग गई। सब दौड़ते हुए होटल से बाहर निकले। चीख-पुकार से भगदड़ सा नजारा दिखा। धुएं के कारण कई लोग खांसते हुए दिखे। वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही बिजली विभाग ने इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी।

आग से बचाव के उपाय की करेंगे जांच

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने कहा कि होटल में लगी आग पर एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। होटल को अग्निशमन विभाग से मिली एनओसी की जांच की जाएगी। बुधवार को टीम होटल का मुआयना करेगी। देखा जाएगा कि होटल में आग से बचाव के उपकरणों के साथ ही सुरक्षा मानकों का सही तरीके से ध्यान रखा गया था या नहीं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिहायशी इलाके में होटल का संचालन आखिर कैसे

हरिविलास होटल श्रीनगर कॉलोनी में है। यह घनी आबादी वाला क्षेत्र है। सवाल यह उठता है कि रिहायशी इलाके में होटल के संचालन की अनुमति कैसे मिल गई? आग लगने के बाद मौके पर मौजूद लोग होटल के नक्शा और निर्माण को लेकर चर्चा करते दिखे। लोगों का कहना था कि आमजन के हित में वीडीए, नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग को रिहायशी इलाकों में संचालित ऐसे व्यावसायिक भवनों की जांच अभियान चला कर करनी चाहिए। कुछ लोगों ने कहा कि जहां होटल है, वहां एक आवास था। अब होटल बन गया है।

खांसी बहुत आ रही थी, दम घुट रहा था

लखनऊ से परिवार के साथ आए विवेक श्रीमाली ने बताया कि अलार्म बजते ही हम लोग होटल के कमरे से बाहर निकले। कमरों तक आग नहीं पहुंची थी। कमरे से बाहर निकलने पर खांसी बहुत आ रही थी और दम घुट रहा था। हर तरफ धुआं था। परिवार के साथ ही होटल के अन्य कमरों में ठहरे हुए लोग सुरक्षित हैं। कार की चाबी कमरे में छूट गई थी, इसलिए आग लगने के बाद कार का शीशा तोड़कर उसे पीछे किया गया। लैपटॉप, चार्जर व कुछ रुपये होटल के कमरे में पड़े हैं।

उमड़ा हुजूम, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

श्रीनगर कॉलोनी स्थित होटल में आग देखकर स्थानीय लोगों के साथ ही आसपास के इलाके के लोगों की भीड़ जुट गई। सभी लोग यही प्रार्थना कर रहे थे कि होटल के अंदर आग में कोई व्यक्ति न फंसा हुआ हो। लोगों को जब पता लगा कि होटल के स्टाफ और अन्य लोग सुरक्षित हैं तो सभी ने राहत की सांस ली। वहीं, लोगों के हुजूम को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed